शहर से होने लगा कचरो का सफाया, सड़क व चौक चौराहों से झिल्ली,पन्नी व कचरे का हो रहा है उठाव

Updated on 14-05-2023 08:37 PM

दुर्ग।  नगर पालिक निगम क्षेत्र के सड़कों के किनारे से झिल्ली,पन्नी के कचरे का उठाव किया जा रहा है। नगर निगम के सफाई कर्मी प्रतिदिन प्लास्टिक एवं अन्य कचरों का उठाव कर रहे है,जिससे रहवासी क्षेत्रों में कचरे का ढेर समाप्त हो रहा है।

स्वच्छता कार्य के तहत निगम प्रशासन शहर की साफ-सफाई व्यवस्था में जुटा हुआ है, सभी जोन द्वारा टीम बनाकर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। निगम क्षेत्र में कचरे का सफाया करने लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

शहर के सड़कों के किनारे बिखरे हुए झिल्ली,पन्नी के कचरे का उठाव किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि बिखरे हुए प्लास्टिक का कचरा हवा में उड़ने से गंदगी फैलता है। झिल्ली, पन्नी का कचरा नालियों में जाने के कारण पानी निकासी में अवरोध उत्पन्न करता है, जिससे नाली सफाई करने में काॅफी दिक्कत होती है।

स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली द्वारा प्रतिदिन दोनो पालियों की सफाई कार्य की माॅनिटरिंग कर रहे हैं। प्रतिदिन सुबह कचरों के उठाव होने के साथ ही नालियों की सफाई किया जा रहा है।नगर निगम के स्वच्छता कर्मी कचरे का उठाव करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी कर रहे है।

निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए है। इसी तारतम्य में स्वच्छ सर्वेक्षण के मापदंडों के अनुरूप कार्य करते हुए सड़क, नालियों की सफाई व्यवस्था को दूरूस्त करने निगम के स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली द्वारा प्रतिदिन सुबह वार्डों में निरीक्षण कर रहे है

तथा सफाई कर्मचारियों व सुपर वाइजरो को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग सफाई कर्मचारी वार्डों में प्रतिदिन गली, मोहल्लों, मुख्य सड़कों व नालियों की सफाई कर रहे हैं। निगम क्षेत्र से कचरा पॉइंट को समाप्त करने का कार्य किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.