गरियाबंद : कलेक्टर ने विभिन्न केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

Updated on 06-02-2025 12:22 PM

गरियाबंद। जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन - 2025 के लिए सभी तैयारियां की जा रही है। मतदान केंद्रों में भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज गरियाबंद नगर पालिका क्षेत्र में स्थित विभिन्न केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र मंगल हटरी में मतदाताओं में मतदान की महत्ता व मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए जाबो गरियाबंद जागब वोटर कार्यक्रम अभियान के तहत, आम नागरिकों के लिए डेमो ईवीएम और वीवीपेट के प्रदर्शन के लिए जानकारी देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी वार्डो के सार्वजनिक स्थलों में इसका प्रदर्शन कर प्रचार प्रसार करें। ताकि अधिक से अधिक वोटर पहुंचकर इसकी जानकारी प्राप्त कर सके। लेकिन नगर पालिका परिषद के सीएमओ एवं एआरओ श्री गिरीश चन्द्रा द्वारा व्यवस्थित रूप से वीवीपेट एवं ईवीएम का प्रदर्शन नहीं करने पर गहरी नाराजगी जताते हुए उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि नगरीय निकाय क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता के लिए व्यापक प्रचार- प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक मतदाता जागरूक होकर मतदान दिवस के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के मतदान केंद्रों में पहुंकर मतदान के लिए विकसित की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि मतदान केंद्रों में सभी सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, शौचालय आदि क्रियाशील रहे, जिससे मतदाताओं को मतदान करने में सहूलियत हो। उन्होंने दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए रैम्प एवं व्हीलचेयर रखने के स्थान पर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिये। साथ ही मतदान केन्द्र में निकाय का नाम, वार्ड का नाम, मतदान केन्द्र क्रमांक एवं नाम मतदान केन्द्र में सम्मिलित क्षेत्र, मतदान तिथि, मतदान का समय, कुल मतदाता महिला एवं पुरूष की संख्या प्रदर्शित करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने नगरीय निकाय निर्वाचन गरियाबंद के लिए मंगल भवन में बनाएं जा रहे सामग्री वितरण कक्ष, स्ट्रॉग रूम एवं मतगणना कक्ष का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्धारित स्थलों पर साइनेज बोर्ड एवं फ्लेक्स लगाने के निर्देश दिये। साथ ही मंगल भवन में पर्याप्त मात्रा में बिजली, कुलर, टेबल सेटअप कर नम्बरिंग करने को कहा। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर  प्रकाश राजपूत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.