गैस सिलेंडर: नए साल से पहले सरकार का तोहफा? कम हो सकते हैं दाम, जानें क्या चल रही है तैयारी

Updated on 18-12-2025 05:25 PM
नई दिल्लीनए साल पर करोड़ों लोगों को महंगाई से राहत मिल सकती है। सरकार ने 1 जनवरी 2026 से सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में 2 से 3 रुपये प्रति यूनिट की कटौती करने की घोषणा की है। अब एलपीजी सिलेंडर भी खुशखबरी मिल सकती है। सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमत की समीक्षा करती है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में इस साल काफी कटौती हुई है लेकिन घरों में यूज होने वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 9 मार्च, 2024 से नहीं बदली है।

दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 803 रुपये है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सालाना 9 सिलेंडर तक 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है। यानी उनके लिए इसकी कीमत 503 रुपये है। कोलकाता में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये है। इसी तरह दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1580.50 रुपये, कोलकाता में 1684 रुपये, मुंबई में 1531.50 रुपये और चेन्नई में 1739.50 रुपये है।

कच्चे तेल में गिरावट

कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी गिरावट आई है। यह 60 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है जो 2021 के बाद इसका सबसे निचला स्तर है। Oilprice.com के मुताबिक ब्रेंट क्रूड अभी 60.22 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। सप्लाई बढ़ने और डिमांड फ्लैट होने से क्रूड की कीमत में गिरावट आई है। पिछले सत्र में यह 60 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे चला गया था जो इसका 5 साल का न्यूनतम स्तर है। क्रूड की कीमत में इस साल 21 फीसदी गिरावट आई है और यह 2020 के बाद उसका सबसे खराब प्रदर्शन है।
क्रूड से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी समेत कई उत्पाद बनते हैं। जब कच्चे तेल को रिफाइन किया जाता है तो इसे अलग-अलग घटकों में तोड़ा जाता है जिन्हें हाइड्रोकार्बन कहा जाता है। इसके पहले चरण में पेट्रोलियम गैस जैसी अन्य प्राकृतिक गैसें निकलती है और इसी पेट्रोलियम गैस को एलपीजी सिलेंडर में भरा जाता है। कच्चा तेल सस्ता होने से रिफाइनरीज का मार्जिन बेहतर हुआ है। वे इसका फायदा ग्राहकों को दे सकते हैं। इसकी वजह यह है कि अगले साल भी क्रूड की कीमत में ज्यादा तेजी आने की गुंजाइश नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.