चैंपियन ऑफ चैंपियन ताइक्वांडो टूर्नामेंट, हाजीपुर में 8 राज्यों के 300 खिलाड़ियों का जमावड़ा

Updated on 10-06-2023 07:10 PM
हाजीपुर: बिहार में चैंपियन ऑफ चैंपियन ताइक्वांडो टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। हाजीपुर के बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम में शनिवार से शुरू हो रहे ताइक्वांडो टूर्नामेंट दो दिनों तक चलेगा। इसमें 8 राज्यों से करीब 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। बताया गया कि इस चैंपियनशिप में चयनित खिलाड़ियों को नासिक के राष्ट्रीय कैंप में शामिल किया जाएगा। जहां से सेलेक्शन के बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने हुनर का जलवा दिखाने का मौका मिलेगा।
हाजीपुर में ताइक्वांडो टूर्नामेंट
चैंपियन ऑफ चैंपियन के नाम से आयोजित इस टूर्नामेंट के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है। पूरे स्टेडियम के फ्लोर को रबर फ्लोर में तब्दील कर दिया गया है। बताया गया कि टूर्नामेंट में राष्ट्रीय स्तर के रेफरी शामिल हो रहे। आयोजकों की मानें तो वैशाली जिले के इतिहास में ये पहला मौका है, जब इस तरह का बड़ा आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की जिम्मेवारी हाजीपुर के ही रहने वाले राहुल ओझा निभा रहे हैं। वहीं, व्यवस्था समाजसेवी सुधीर शुक्ला के जिम्मे है।

यहां से सेलेक्शन के बाद नेशनल कैंप


बिहार ताइक्वांडो के सचिव सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि ये ओपन नेशनल टाइप का गेम हो रहा है। इसमें जिस बच्चे का सेलेक्शन होगा, वो वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए नासिक के कैंप में जाएगा। 8 स्टेट के बच्चे आए हैं। चंडीगढ़, पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा, आंध्र प्रदेश और दिल्ली से लगभग 300 बच्चे हैं। इसमें तीन राउंड का गेम होगा, जो दो राउंड जीत जाता है, वो विजेता हो जाता है। तीन कैटेगेरी का टूर्नामेंट है। एज और वेट के हिसाब से चैंपियन तय किए जाएंगे। एक कैटेगरी में 40-50 बच्चे चैंपियन होंगे। अक्टूबर में वर्ल्ड चैंपियनशिप होने वाला है, उसी में सेलेक्शन के लिए नासिक में कैंप लगेगा। ये दो दिनों का गेम होगा।

हाई स्कूल लेवल पर होगा ताईक्वांडो


दूसरी तरफ वैशाली के रहने वाले राहुल ओझा का कहना है कि इस जिले में ये फर्स्ट टाइम हो रहा है। इससे जिले में एक अलग तरह का उत्साह है। ताइक्वांडो सभी लोग जान रहे हैं लेकिन इसको डीप स्तर पर लोग नहीं जान रहे हैं। आज के समय में ये सभी को सीखना चाहिए। यहां 60% लड़कियां हैं। जिले में अगर होगा तो लोग अवेयर होंगे। सेल्फ डिफेंस में ये काम आ सकता है। जितने भी बच्चे आए हैं, वो अपने अपने डिस्ट्रिक्ट के चैंपियन हैं। ये ताइक्वांडो एसोसिएशन बिहार करा रहा है। इस खेल के बाद वैशाली जिले में हाई स्कूल लेवल पर काम होगा।

सभी डिस्ट्रिक्ट लेवल के खिलाड़ी


खेल को लेकर दिल्ली से आई खिलाड़ी सरगुन कौर ने बताया कि हम लोग न्यू दिल्ली से आए हैं। बिहार के हाजीपुर में यहां हम लोग ताइक्वांडो में पार्टिसिपेट करने के लिए आए हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। अब वेट के हिसाब से फाइट होगा। वहीं, पहली बार अपने जिले से बाहर आकर खेलने वाली श्री प्रज्ञा ने बताया कि मैं यहां ताइक्वांडो खेलने आई हूं, ये मेरा पहला मैच होगा। जब मैं बाहर आकर खेल रही हूं। इसके पहले मैंने अपने स्टेडियम में ही डिस्ट्रिक्ट लेवल पर खेला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.