नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर लॉन्चिंग में दिग्गजों का जमावड़ा, बनेगा देश में आर्ट का बड़ा सेंटर

Updated on 01-04-2023 06:46 PM
नई दिल्ली : देशी-विदेशी कलाकारों, धर्म गुरुओं, स्पोर्ट्स और बिजनस जगत से जुड़ी बड़ी हस्तियों की मौजूदगी में शुक्रवार को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (Nita Mukesh Ambani Cultural Centre) का आगाज हो गया। इस कार्यक्रम की मेजबान रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) और उनकी बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) थीं। एनएमएसीसी (NMACC) के लॉन्च पर नीता अंबानी ने कहा, 'कल्चरल सेंटर को मिल रहे सपोर्ट से मैं अभिभूत हूं। यह दुनिया के सबसे अच्छे कल्चरल सेंटर्स में से एक है। यहां सभी कलाओं और कलाकारों का स्वागत है। यहां छोटे शहरों और दूर दराज के युवाओं को भी अपनी कला दिखाने का मौका मिलेगा। मुझे उम्मीद है कि दुनिया के बेहतरीन शो यहां आएंगे।'

बनेगा देश में कला का बड़ा केंद्र

मुकेश अंबानी भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने कहा, 'मुंबई के साथ देश के लिए भी यह कला का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा। यहां बड़े शो हो सकेंगे। मुझे उम्मीद है कि यहां भारतीय अपनी पूरी कलात्मकता के साथ ओरिजनल शो को प्रोड्यूस कर सकेंगे।' इस कार्यक्रम में भारत रत्न सचिन तेंदुलकर भी मौजूद थे। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा, लॉन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और एथलीट दीपा मलिक ने भी सेंटर पहुंच कर कलाकारों का हौसला बढ़ाया।

बॉलीवुड और साउथ के कलाकारों ने बांधा समां

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की लॉन्चिंग पर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के कई कलाकार उपस्थित थे। यहां सुपरस्टार रजनीकांत, आमिर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, वरूण धवन, सोनम कपूर, अनुपम खेर, जावेद अख़्तर, शबाना आजमी, सुनील शेट्टी और शाहिद कपूर मौजूद थे। इनके अलावा विद्या बालन, आलिया भट्ट, दीया मिर्जा, श्रद्धा कपूर, श्रेया घोषाल, राजू हिरानी, तुषार कपूर जैसे बॉलीवुड सितारों से पूरी शाम सज गई। कैलाश खेर और मामे खान ने भी अपनी सुरीली आवाज से इस कार्यक्रम में समां बांधा।

अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी रहे उपस्थित

एमा चेम्बर्लेन, जीजी हदीद जैसी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मॉडल्स भी कार्यक्रम में मौजूद थीं। इसके अलावा देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, स्मृति ईरानी जैसे राजनेता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में सद्गुरु जग्गी वासुदेव, स्वामी नारायण संप्रदाय के राधानाथ स्वामी, रमेश भाई ओझा, स्वामी गौर गोपल दास जैसे अध्यात्मिक गुरु भी उपस्थित थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.