गौसेवकों ने पकड़ा मवेशियों से भरा कंटनेर, 100 में से 15 गायों की मौत...

Updated on 14-02-2024 04:52 PM
रायपुर। रायपुर में गो तस्करी का एक बड़ा मामला उजागर हुआ है। एक कंटेनर में लगभग 100 गायों की तस्करी की जा रही थी। रायपुर-दुर्ग के बीच कुम्हारी नाका में गौसेवकों ने गायों से भरे कंटेनर को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, 100 में से लगभग 15 गायों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कई पैर भी टूटे हुए हैं। मामले में कुम्हारी पुलिस जांच में जुटी है। वहीं इस मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है।  इसके अलावा विधानसभा में भी विपक्ष ने यह मामला उठाया।

इस बात की सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय मौके पर पहुंच गए। गोसेवकों के मुताबिक कंटेनर में चार लोग मौजूद थे। गोसेवकों ने जैसे ही कंटेनर को पकड़ा चारों मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि यह मामला मंगलवार देर रात का है। जहां बड़ी संख्या में गो-तस्करी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। जिस कंटेनर में तस्करी की जा रही थी, उस कंटेनर की पहचान छुपाने के लिए नकली नंबर प्लेट लगाया गया था। गायों से भरा कंटेनर को गोसेवकों ने पकड़ लिया। इसके बाद जमकर बवाल मचा। वहीं गोसेवकों द्वारा जरवाय स्थित गोठान में मवेशियों को लाया गया है।  

विधानसभा में उठा मामला
इतनी बड़ी संख्या में गायों की तस्करी की खबर से राजधानी में सनसनी फैल गई। बात विधानसभा तक पहुंच गई। कांग्रेस विधायक राम कुमार यादव ने शून्यकाल के दौरान गायों की बड़े पैमाने पर तस्करी के मामले को उठाया। उन्होंने सदन को सूचना दी कि, रायपुर में 100 गायों को कंटेनर से ले जाते हुए पकड़ा गया है। उनका कहना था कि, छत्तीसगढ़ पृथक राज्य बनने के बाद इतनी बड़ी संख्या में गोतस्करी की यह पहली घटना है।

कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा- जब हमन गोठान की व्यवस्था बनाई थी, तो सवाल उठाया जाता था। लेकिन इनके पास अब कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि, कंटेनर में 100 गायों को लेकर तस्करी की जा रही थी। इसके बाद सदन में जोरदार हंगामा हो गया। विपक्ष ने गोहत्या बंद करो के नारे लगाए। तब जाकर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- बड़े ही गंभीर विषय पर आप लोगों ने ध्यान आकर्षित कराया है। सरकार के ध्यान में बात आ गई है। वे इस मामले को देखेंगे।

भूपेश बघेल ने साधा भाजपा पर निशाना
वहीं गो-तस्करी मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि यह दृश्य देखकर बहुत दुख हो रहा है। सूचना मिली है कि रायपुर में हीरापुर के पास ग्रामीणों ने एक ट्रक पकड़ा है, जिसमें लगभग 100 गायें थी। पता चला है 13 गायों की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार आते ही तस्करी और गौ माता पर अत्याचार का सिलसिला फिर शुरू हो गया। इन तस्करों के गिरोह और शासन में बैठे गौ हत्यारों को सामने आकर जवाब देना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.