गौहर खान के पति जैद दरबार को बेघर आदमी का मजाक उड़ाना पड़ा महंगा, पड़ी लताड़ तो मांगी माफी
Updated on
22-05-2024 02:15 PM
गौहर खान के पति जैद दरबार ने हाल ही कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर उनकी खूब किरकिरी हो रही है। यूजर्स ने भर-भरकर जैद दरबार को खरी-खोटी सुनाई और ताने मारे। यहां तक कि जैद को 'गौहर खान का जोकर पति' भी कह डाला। अब जैद दरबार ने लोगों का दिल दुखाने के लिए माफी मांगी है और कहा है कि वह सभी लोगों का सम्मान करते हैं और उनके लिए इंसानियत मायने रखती है। दरअसल जैद दरबार ने हाल ही सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उनके बाजू में ही एक बेघर व्यक्ति फुटपाथ पर सोता नजर आ रहा था। लोगों को जैद दरबार का यह रवैया रास नहीं आया और निशाने पर ले लिया। जैद ने अब माफी मांग ली है। पूरा मामला क्या है जानिए।
Zaid Darbar ने हाल ही इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह फुटपाथ पर सोए बेघर व्यक्ति के पास खड़े पोज दे रहे थे। साथ में लिखा था, 'न एसी, ना फैन और ना कोई अंधेरा, लेकिन फिर भी इतनी शांति से सोया हुआ है क्योंकि इसकी कोई पत्नी नहीं है? साथ में जैद ने लाफिंग इमोजी बनाए थे।