गौतम अडानी को फिर मिली $100 बिलियन क्लब में जगह लेकिन फिसल गई रैंकिंग

Updated on 11-09-2024 11:13 AM
नई दिल्ली: दुनियाभर के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। इससे दुनिया के टॉप 20 अमीरों में से 15 की नेटवर्थ में तेजी आई। दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क सबसे ज्यादा फायदे में रहे। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स समेत कई कंपनियां चला रहे मस्क की नेटवर्थ मंगलवार को 7.08 अरब डॉलर बढ़ गई। वह 248 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमीरों के लिस्ट में नंबर वन पर टिके हुए हैं। दूर-दूर तक कोई उनके पास नहीं है। ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 202 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं। मस्क और बेजोस की नेटवर्थ में 46 अरब डॉलर का अंतर है।

बेजोस की नेटवर्थ में मंगलवार को 3.95 अरब डॉलर की तेजी आई। फ्रांसीसी कारोबारी बर्नार्ड अरनॉल्ट 180 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 27.8 अरब डॉलर की गिरावट आई है। फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग 179 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। लैरी एलिसन (168 अरब डॉलर) पांचवें, बिल गेट्स (158 अरब डॉलर) छठे, वॉरेन बफे (145 अरब डॉलर) सातवें, स्टीव बालमर (144 अरब डॉलर) आठवें, लैरी पेज (136 अरब डॉलर) नौवें और सर्गेई ब्रिन (128 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं।

अंबानी-अडानी की नेटवर्थ


भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी इस लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं। मंगलवार को उनकी नेटवर्थ में 23 करोड़ डॉलर की तेजी आई और यह 111 अरब डॉलर पहुंच गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की नेटवर्थ इस साल 14.4 अरब डॉलर बढ़ी है। इस बीच अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी एक बार फिर 100 अरब क्लब में शामिल हो गए हैं। मंगलवार को उनकी नेटवर्थ में 43.7 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ। इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ 100 अरब डॉलर पहुंच गई है। लेकिन अडानी अमीरों की लिस्ट में दो स्थान फिसलकर 15वें नंबर पर पहुंच गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.