कंपनी के मुनाफे से गदगद हुए गौतम अडानी, कही ऐसी बात कि चढ़ गए शेयर

Updated on 15-02-2023 06:35 PM
नई दिल्ली: हिंडनबर्ग(Hindenburg) की रिपोर्ट के कारण अडानी समूह(Adani Group) के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। मंगलवार, 14 फरवरी को अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए गए। अडानी एंटरप्राइजेज का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 820 करोड़ रुपये पर रहा। जबकि पिछले साल इस तिमाही में कंपनी ने 11.63 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था। कंपनी की कारोबार से आय में 42 फीसदी बढ़कर 26612.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी के मुनाफे को लेकर अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) ने बड़ी बात कही है।

शेयरों को लेकर गौतम अडानी ने कही बड़ी बात

अडानी एंटरप्राइजेज के नतीजे सामने आने के बाद गौतम अडानी (Gautam Adani) ने कंपनी के शेयरों को लेकर कहा कि कंपनियों के शेयरों में जारी मौजूदा उतार-चढ़ाव अस्थाई हैं। मंगलवार को गौतम अडानी की ओर से एक बयान जारी किया गया। उन्होंने कहा कि अडानी एंटरप्राइजेज ने पिछले तीन दशकों में तिमाही दर तिमाही और साल दर साल खुद को साबित किया है। कंपनी ने खुद को सफल इंफ्रास्ट्रक्चर इनक्यूबेटर के तौर पर खुद को साबित किया है। कंपनी ने अपने बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड से ये मुकाम हासिल किया है। कंपनी ने नतीजों पर बयान जारी कर गौतम अडानी ने कहा कि हमने लगातार बेहतर प्रदर्शन कर खुद को साबित किया है। उन्होंने कहा कि अडानी एंटरप्राइजेज के पास सेक्टर में बड़ा प्रॉफिट बनाने की क्षमता है। हमने अपनी रणनीति के साथ अडानी समूह की कंपनियों में निवेशकों के पैसों को बढ़ाया है।

गौरतलब है कि तिमाही नतीजे आने के बाद अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयरो 1611 .30 रुपये से चढ़कर 1889 रुपये पर पहुंच गया। नतीजों की घोषणा होने के बाद अडानी एंटरप्राइजेज से शेयर बीएसई पर 1.91 फीसदी चढ़ा और बढत के साथ 1750.30 रुपये पर बंद हुआ। बुधवार को भी बाजार खुलने के साथ अडानी के शेयरों में तेजी आई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.