दुनियाभर के अरबपतियों को पछाड़ गौतम अडानी बने टॉपर,

Updated on 03-03-2023 09:19 PM
नई दिल्ली: हिंडनबर्ग (Hindenburg) के हमले के बाद बुरे दौर से गुजरने के बाद अब अडानी समूह अब उबरने लगी है। अडानी समूह की कंपनियों के शेयर में ताबड़तोड़ तेजी लौट रही है। अडानी के शेयर बीते 4 दिनों से रॉकेट बन गए हैं। शेयरों में रिकवरी के बाद अडानी का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ से ऊपर चढ़ गया है। वहीं गौतम अडानी की दौलत भी तेज रफ्तार से भाग रही है। बीते दीन-चार दिनों में गौतम अडानी की संपत्ति में 11 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। गौतम अडानी का नेटवर्थ हिंडनबर्ग के हमले के बाद 31 अरब डॉलर तक गिर गया था। जो अब धीरे-धीरे चढ़ने लगा है। गौतम अडानी पिछले दो दिनों से फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर की लिस्ट में आज के विनर और लूजर की लिस्ट में सबसे ऊपर बने हुए हैं।

इस लिस्ट में नंबर 1

शुक्रवार, 3 मार्च को गौतम अडानी फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स (Forbes Real Time Billionaires) में सबसे ज्यादा संपत्ति कमाने वालों की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। इससे पहले 2 मार्च को भी वो टॉप गेनर रहे थे। 2 मार्च और तीन मार्च को भी गौतम अडानी कमाई करने वालों की लिस्ट में सबसे ऊपर रहे हैं। आज उन्होंने बाजार खुलने के दो घंटे के भीतर ही 4.8 अरब डॉलर यानी करीब 3,94,76,40,00,000 रुपये कमा लिए हैं।
गौतम अडानी फोर्ब्स बिलेनियर की लिस्ट में लगातार छलांग लगा रहे हैं। तीन दिनों में वो 37वें नंबर से चढ़कर 26वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने तीन कारोबारी दिनों में करीब 11 अरब डॉलर की कमाई कर ली है। हालांकि उन्हें अपनी पोजिशन हासिल करने के लिए लंबी लड़ाई लड़नी है। अडानी के शेयरों में तेजी के चलते कंपनी का मार्केट कैप एक दिन में 1 लाख करोड़ उछल गया है। आपको बता दें कि अमेरिकी फर्म QGQ ने अडानी समूह की 4 कंपनियों के 17 करोड़ से ज्यादा शेयर्स खरीदे हैं। इसके लिए कंपनी ने 15449 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस खबर के बाद बाजार खुलने के मजह 30 मिनट में अडानी ग्रुप के मार्केट कैप में करीब 53 हजार करोड़ रुपये उछल गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.