गौतम अडानी ने खरीदी थी इस कंपनी में हिस्सेदारी, अब आ रहा IPO

Updated on 06-11-2022 06:45 PM
आईपीओ पर दांव लगाकर कमाई करने वाले निवेशकों के लिए नवंबर का महीना काफी अच्छा है। इस महीने में कई कंपनियों के आईपीओ आ रहे हैं। ऐसा ही एक आईपीओ विंड एनर्जी ऑपरेशन और मेंटेनेंस सर्विस प्रोवाइड करने वाली Inox ग्रीन एनर्जी सर्विसेज का है। इस कंपनी का आईपीओ 11 नवंबर को खुलकर 15 नवंबर को बंद होगा। हालांकि, आईपीओ के लिए प्राइस बैंड की घोषणा अभी नहीं हुई है। 

आईपीओ की डिटेल: 740 करोड़ रुपये के आईपीओ से जुटाई गई रकम का उपयोग कंपनी द्वारा ऋण चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। आईपीओ के लिए मर्चेंट बैंक- एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज, डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स, इक्विरस कैपिटल, आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज और सिस्टेमैटिक्स कॉरपोरेट सर्विसेज हैं। आईपीओ का रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया है।

कंपनी के बारे में : Inox ग्रीन एनर्जी सर्विसेज, आईनॉक्स विंड की एक सहायक कंपनी है और Inox जीएफएल समूह की कंपनियों का हिस्सा है। आईनॉक्स विंड की वर्तमान में आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज में 93.84 प्रतिशत हिस्सेदारी है। हाल ही में Inox ग्रीन एनर्जी सर्विसेज ने तीन स्पेशल यूनिट्स (SPV) में अपनी समूची इक्विटी हिस्सेदारी गौतम अडानी की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी को बेच दी है।
बीते अक्टूबर में आइनॉक्स विंड ने शेयर बाजार को बताया था कि उसने सब्सडियरी यूनिट आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड के जरिये विंड वन रिनर्जी लिमिटेड विंड थ्री रिनर्जी लि. और विंड फाइव रिनर्जी लि. में अपनी इक्विटी हिस्सेदारी अडानी ग्रीन एनर्जी को बेची है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.