गौतम अडानी ने पूरी जिंदगी जितना कमाया, उससे ज्यादा इस साल गंवाया, जानिए कितनी रह गई नेटवर्थ

Updated on 02-11-2023 03:28 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) पिछले साल सितंबर में दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे। यह मुकाम हासिल करने वाले वह एशिया के पहले शख्स बने थे। तब उनकी नेटवर्थ 150 अरब डॉलर से ज्यादा पहुंच गई थी। लेकिन इस साल जनवरी में आई एक रिपोर्ट ने उन्हें ऐसा झटका दिया कि वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप 20 से बाहर हो गए। अडानी इस साल सबसे ज्यादा दौलत गंवाने के मामले में पहले नंबर पर हैं। दिलचस्प बात है कि दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क (Elon Musk) की नेटवर्थ में इस साल जितनी उछाल आई है, करीब उतनी ही रकम अडानी ने गंवाई है।

अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप के खिलाफ एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें अडानी ग्रुप ने शेयरों की कीमत के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया था। हालांकि अडानी ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया है लेकिन इससे ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई है। बुधवार को अडानी की नेटवर्थ में 1.49 अरब डॉलर की गिरावट आई और यह 58.7 अरब डॉलर रह गई। अडानी की नेटवर्थ में इस साल 61.8 अरब डॉलर की गिरावट आई है। यानी अडानी ने ताउम्र जितना कमाया है, उससे ज्यादा इस साल गंवा दिया है। अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अभी 22वें नंबर पर हैं।

जकरबर्ग टॉप पर

इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जकरबर्ग पहले नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 67.4 अरब डॉलर की तेजी आई है और वह 113 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं। मस्क 198 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 160 अरब डॉलर दूसरे नंबर पर आ गए हैं जबकि फ्रांस के जोसेफ आरनॉल्ट (157 अरब डॉलर) तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 85.7 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.