अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर खिसके गौतम अडानी, जानिए कौन निकल गया उनसे आगे

Updated on 12-01-2023 07:14 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी (Gautam Adani) को नए साल पर झटका लगा है। अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक बुधवार को उनकी नेटवर्थ में 91.2 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह 118 अरब डॉलर रह गई। अमेरिका की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन (Amazon) के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) अब अमीरों की लिस्ट में उनसे आगे निकल गए हैं। बेजोस की नेटवर्थ में बुधवार को 5.23 अरब डॉलर की तेजी आई और उनकी नेटवर्थ एक झटके में 118 अरब डॉलर पहुंच गई। हालांकि दशमलव के बाद के अंतर को देखा जाए तो बेजोस की नेटवर्थ अडानी से मामूली रूप से ज्यादा है।
पिछले साल अडानी की नेटवर्थ में 44 अरब डॉलर का इजाफा हुआ था और वह सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपति थे। लेकिन इस साल उनकी नेटवर्थ में अब तक 2.44 अरब डॉलर की गिरावट आई है। वैसे दुनिया के अमीरों की लिस्ट में फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड आरनॉल्ट (Bernard Arnault) 182 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ उनकी नेटवर्थ में 20 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। यानी उन्होंने रोजाना करीब दो अरब डॉलर कमाए हैं। टेस्ला, स्पेसएक्स और ट्विटर के मालिक एलन मस्क 132 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। बुधवार को उनकी नेटवर्थ में 2.78 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। वैसे इस साल उनकी नेटवर्थ में अब तक 4.84 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

कौन-कौन हैं लिस्ट में

इस लिस्ट में अमेरिका के दिग्गज इनवेस्टर वॉरेन बफेट 111 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स (111 अरब डॉलर) छठे, लैरी एलिसन (98 अरब डॉलर) सातवें, मुकेश अंबानी (87.6 अरब डॉलर) आठवें, लैरी पेज (85.6 अरब डॉलर) नौवें और स्टीव बामर (84.6 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं। फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जकरबर्ग 50.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 24 वें नंबर पर हैं

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.