गौतम अडानी को 10 दिन लगे... इस अमेरिकी कंपनी ने एक ही दिन में गंवा दिए 100 अरब डॉलर

Updated on 09-02-2023 06:47 PM
नई दिल्ली: इंटरनेट सर्च फर्म गूगल (Google) की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक (Alphabet Inc.) को एक दिन में 100 अरब डॉलर का झटका लगा है। गूगल के नए चैटबॉट ने एक प्रमोशनल वीडियो में गलत जानकारी दी और कंपनी का सारा प्लान चौपट हो गया। एनालिस्ट्स का कहना था कि कंपनी यह समझाने में नाकाम रही कि उसका चैटबॉट प्रतिद्वंद्वी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प (Microsoft Corp) के चैटबॉट का कैसे मुकाबला कर पाएगा। इससे निवेशकों में खलबली मच गई। अल्फाबेट के शेयरों में नौ फीसदी तक गिरावट आई और एक झटके में उसका मार्केट कैप 100 अरब डॉलर कम हो गया। कंपनी का मार्केट कैप अब 1.278 ट्रिलियन डॉलर रह गया है। हाल में अमेरिका की एक शॉट सेलिंग कंपनी Hindenburg Research की एक रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। दस दिन में ग्रुप का मार्केट कैप 100 अरब डॉलर कम हो गया था। लेकिन अल्फाबेट को अपने चैटबॉट की एक गलती के कारण एक दिन में ही 100 अरब डॉलर का झटका लग गया।
माइक्रोसॉफ्ट के बहुचर्चित चैटबॉट ChatGPT के जवाब में अल्फाबेट ने अपना चैटबॉट Bard लॉन्च किया है। कंपनी ने ट्विटर पर इसका एक शॉर्ट GIF वीडियो पोस्ट किया। लेकिन इसने गलत जानकारी दी। इससे पेरिस में होने वाले इसके लॉन्च इवेंट का गुड़गोबर हो गया। गूगल के चैटबॉट से पूछा गया था कि James Webb Space Telescope ने ऐसा क्या खोजा जो में अपने नौ साल के बच्चे को बता सकूं। इस पर Bard ने कई तरह के जवाब दिए। इसमें एक जवाब यह भी था कि इसके जरिए पहली बार पृथ्वी के सोलर सिस्टम बाहर किसी ग्रह की तस्वीर ली गई। हालांकि गलत जानकारी थी। यह काम सबसे पहले यूरोपियन सदर्न ऑब्जर्वेटरी के Very Large Telescope ने 2004 में किया था। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने इसकी पुष्टि की है।

Bard vs ChatGPT


एक स्टार्टअप कंपनी OpenAI ने नवंबर में ChatGPT को लॉन्च किया था। इसमें माइक्रोसॉफ्ट ने 10 अरब डॉलर का निवेश किया है। इसके बाद से ही गूगल पर भी दबाव बना हुआ है। कंपनी ने सोमवार को अपने चैटबॉट का एड पोस्ट किया। इसे ट्विटर पर 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। चौथी तिमाही में अल्फाबेट का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। कंपनी की एड से होने वाली कमाई में काफी गिरावट आई है। माना जा रहा है कि चैटबॉट के मामले में वह माइक्रोसॉफ्ट से पिछड़ गई है। इस वजह से कंपनी के शेयरों में बुधवार को गिरावट आई। अल्फाबेट अब भी दुनिया की चौथी सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। इस लिस्ट में एपल (Apple) पहले, माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) दूसरे और सऊदी अरामको (Saudi Aramco) तीसरे नंबर पर है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) 195.85 अरब डॉलर के मार्केट कैप के साथ इस लिस्ट में 48वें नंबर पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.