गौतम अडानी ने 24 घंटे में पलटी बाजी, अमीरों की लिस्ट में जेफ बेजोस को पीछे छोड़ा

Updated on 13-01-2023 06:03 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी (Gautam Adani) गुरुवार को दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर खिसक गए थे। ऐमजॉन (Amazon) के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) उनसे आगे निकल गए थे। लेकिन एक दिन में ही अडानी ने बाजी पलट दी। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक शुक्रवार को वह एक बार फिर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पहुंच गए थे। गुरुवार को अडानी की नेटवर्थ में 69.8 करोड़ डॉलर की तेजी आई। इससे वह 119 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए। दूसरी ओर बेजोस की नेटवर्थ 118 अरब डॉलर रह गई और वह एक बार फिर से चौथे नंबर पर पहुंच गए।
पिछले साल अडानी की नेटवर्थ में 44 अरब डॉलर की तेजी देखने को मिली थी। टॉप टेन रईसों में कमाई करने वाले एकमात्र रईस थे। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे और यह मुकाम हासिल करने वाले एशिया के पहले शख्स थे। हालांकि इस साल की बात करें तो अडानी की नेटवर्थ में 1.75 अरब डॉलर की गिरावट आई है जबकि बेजोस की नेटवर्थ 11.5 अरब डॉलर बढ़ी है। भारत और एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की नेटवर्थ में गुरुवार को 1.88 अरब डॉलर की गिरावट आई। वह 85.7 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमीरों की लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं।

कौन-कौन हैं टॉप 10 में

इस बीच फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट (Bernard Arnault) दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले स्थान पर बने हुए हैं। उनकी नेटवर्थ 184 अरब डॉलर है। इस साल इसमें 21.6 अरब डॉलर की तेजी आई है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ अब 132 अरब डॉलर रह गई है। नवंबर 2021 में उनकी नेटवर्थ 340 अरब डॉलर पहुंच गई थी लेकिन उसके बाद इसमें 200 अरब डॉलर से अधिक की गिरावट आई है। इस लिस्ट में वॉरेन बफे पांचवें, बिल गेट्स छठे, लैरी एलिसन सातवें, स्टीव बामर नौवें और लैरी पेज दसवें नंबर पर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.