गौतम अडानी का 'फार्च्यून' और बाबा रामदेव की 'रुचि' आज आसमान पर, अडानी विल्मर और पतंजलि फूड्स के शेयर में अपर सर्किट

Updated on 21-09-2022 06:18 PM
फेस्टिवल सीजन से जस्ट पहले खाने के तेल की डिमांड बढ़ने और कीमतों में भी तेजी आने की संभावना है। इससे खाद्य तेल कंपनियों के शेयर उड़ान भर रहे हैं। आज यानी बुधवार को भी अडानी विल्मर (Adani Wilmar Limited) और पतंजलि फूड्स के शेयर (Patanjali Foods Ltd) में 5-5 प्रतिशत अपर सर्किट लगा है।

अडानी विल्मर के शेयर 800 रुपये के पार 

अडानी विल्मर के शेयर लगभग चार महीने के हाई  808.10 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 दिनों में यह शेयर 13.43 प्रतिशत बढ़ा है। एक महीने में यह 11 फीसद से अधिक जबकि, इस साल अबतक इसने 201 फीसद की उड़ान भरी है। इसका 52 हफ्ते का हाई 808.10 रुपये और लो 227 रुपये है।  बता दें कि कंपनी का प्रमुख ब्रांड 'फॉर्च्यून' भारत का सबसे बड़ा खाद्य तेल ब्रांड है।

AWL का इरादा स्थिर विकास हासिल करना और सभी प्रमुख पैकेज्ड फूड सेगमेंट में भारत की सबसे बड़ी फूड FMCG कंपनी बनना है। इसके अलावा, कंपनी का लक्ष्य अपने डिस्ट्रिब्यूटर नेटवर्क को मजबूत करना और टियर- III शहरों और ग्रामीण परिदृश्य में प्रवेश करने के लिए निर्बाध आपूर्ति लाइनों को सुनिश्चित करना है। साथ ही कंपनी रेडी-टू-कुक और रेडी-टू-ईट सेगमेंट में अपने प्रोडक्ट्स लाने जा रही है। इन तमाम वजहों से यह शेयर पाॅजिटिव संकेत दे रहा है।

अगर बाबा रामदेव की कंपनी पंतजलि फूड्स की बात करें तो इस शेयर ने भी दूसरे दिन उड़ान भरी है। आज पतंजलि फूड्स के शेयरों में भी जबरदस्त तेजी दिख रही है। कंपनी के शेयर एनएसई पर 5% चढ़कर 1,467.25 रुपये पर पहुंच गए हैं।  पिछले एक महीने में यह शेयर 34% से अधिक चढ़ चुका है। वहीं, इस साल अबतक यह 41.18 फीसद ही चढ़ पाया है, जो अडानी विल्मर की तुलना में कम है। बाबा रामदेव की इस कंपनी का प्रमुख ब्रांड रुचि सोया है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एनॉलिस्ट्स ने पतंजलि फूड्स पर 'बाय' रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है। ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "दो तिमाहियों के समय के लिए, स्टॉक का आधार उचित मूल्य 1,490 रुपये है।" ब्रोकरेज का मानना ​​है कि पतंजलि फूड्स तेजी से विकास और आगे बढ़ने वाले शेयरधारकों के लिए अच्छी स्थिति में है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.