रॉकेट से भी तेज भाग रहे गौतम अडानी के शेयर, आज 16 फीसदी से ज्यादा उछले, मालामाल हुए निवेशक

Updated on 03-06-2024 02:39 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज रेकॉर्ड तेजी के बीच गौतम अडानी (Gautam Adani) की कंपनियों के स्टॉक्स में बंपर उछाल देखने को मिल रहा है। अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में आज यानी सोमवार को 16 फीसदी तक का रेकॉर्ड उछाल आया है। एग्जिट पोल में मोदी सरकारी की जीत की चर्चाओं के बीच शेयर बाजार में आज सुबह से तेजी देखने को मिल रही है। इसका असर अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों पर भी देखा जा रहा है। अडानी ग्रुप की सभी 10 लिस्टेड कंपनियों के संयुक्त बाजार पूंजीकरण में करीब 1.4 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। इससे ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू 19.24 लाख करोड़ रुपये हो गई है।

तेजी से बढ़ रहे ये शेयर

निवेशकों को उम्मीद है कि आने वाले समय में शेयरों में और तेजी देखने को मिल सकती है। आज बाजार में तेजी के बीच अडानी पॉवर के शेयर में सबसे ज्यादा उछाल देखा जा रहा है। बीते 6 महीनों में दोगुना हो चुका अडानी पावर सबसे ज्यादा मुनाफे में रहा है। स्टॉक ने 16 फीसदी की बढ़त के साथ बीएसई पर 875 रुपये के नए 52-सप्ताह के उच्च स्तर को छुआ है। निफ्टी 50 पैक में अडानी पोर्ट्स 9% रिटर्न के साथ सबसे ज़्यादा मुनाफे में रहा। इसके बाद समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज में 7 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।

इन शेयरों में भी उछाल

इसके अलावा अडानी ग्रुप की कंपनियों अडानी टोटल गैस, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस और अडानी ग्रीन में भी अच्छी बढ़त देखी गई है। ये सभी स्टॉक 7 से 8 फीसदी उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं। अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर अब हिंडनबर्ग से पहले के स्तर के करीब पहुंच रहे हैं। शेयरों ने अपने नुकसान की भरपाई कर ली है। वित्त वर्ष 2024 में अडानी समूह का कर पश्चात लाभ (पीएटी) 55% बढ़कर 30,768 करोड़ रुपये हो गया, जबकि इसका ईबीआईटीडीए साल-दर-साल 40% बढ़कर 660 अरब रुपये हो गया है। इधर जेफरीज ने अडानी एंटरप्राइजेज (लक्ष्य मूल्य 3,800 रुपये), अडानी पोर्ट्स (लक्ष्य मूल्य 1,640 रुपये) और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस (लक्ष्य मूल्य 1,365 रुपये) को खरीदने की सलाह दी है।

पिछले हफ़्ते सीएलएसए ने 54 स्टॉक की लिस्ट में अडानी पोर्ट्स, अडानी एंटरप्राइजेज, एसीसी और अंबुजा सीमेंट को शामिल किया था। इस सूची में पीएसयू और कई अन्य कॉरपोरेट्स से जुड़ी कंपनियां भी शामिल हैं जिन्हें पीएम मोदी की नीतियों का प्रत्यक्ष लाभार्थी माना जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.