गौतम गंभीर और जय शाह कप्तानी पर बंटे? हार्दिक पंड्या-सूर्यकुमार यादव को लेकर 'इगो' की लड़ाई!

Updated on 18-07-2024 02:05 PM
नई दिल्ली: टीम इंडिया में नए अध्याय की शुरुआत होने वाली है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट टीम में रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट को लेकर काफी बज है। पहले हार्दिक पंड्या ही दौड़ में थे, लेकिन अब नए हेड कोच गौतम गंभीर के पद संभालते ही गेम उल्टा पड़ गया है। सूर्यकुमार यादव गेम में लीड कर रहे हैं, जबकि हार्दिक पंड्या पिछड़े हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस बीच पिछले 3 दिन से रस्साकशी चल रही है और श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान को लेकर देरी हो रही है। माना जा रहा है कि इस देरी की वजह सिर्फ और सिर्फ कप्तानी है।
रोहित शर्मा के जाने के बाद कप्तानी फाइट, सूर्या और हार्दिक आमने-सामने
रिपोर्ट है कि बीसीसीआई बुधवार को टीमों की घोषणा करने वाला था, लेकिन इस बात पर अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है कि हार्दिक पांड्या या सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल में टीम का नेतृत्व करेंगे। यही वजह है कि घोषणा एक और दिन के लिए टाल दी गई और कथित तौर पर गुरुवार यानी आज को होगी। रोहित शर्मा ने पिछले महीने उनकी कप्तानी में भारत द्वारा टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। इसके बाद बीसीसीआई को यह तय करना था कि हार्दिक को सबसे छोटे प्रारूप में कप्तान के रूप में वापस लाया जाए या सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने पिछले साल चोट के बाद हार्दिक की जगह ली थी, को टी20 में टीम का नेतृत्व जारी रखने दिया जाए।
हार्दिक पंड्या को जय शाह का सपोर्ट, सूर्या पर गंभीर को भरोसा
पिछले साल वनडे विश्व कप के बीच में टखने में चोट लगने के बाद हार्दिक रिहैब में थे और इस साल की शुरुआत में आईपीएल में ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटे थे। इस बीच सूर्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत की 4-1 की जीत में टीम का नेतृत्व किया। इसके अलावा नए कोच गौतम गंभीर कथित तौर पर हार्दिक की फिटनेस को लेकर आशंकित हैं, क्योंकि ऑलराउंडर को हाल के दिनों में चोटें (पीठ, टखने) लगी हैं। कई रिपोर्टों ने यह भी सुझाव दिया कि गंभीर ने दिल्ली से एक वीडियो कॉल पर बीसीसीआई सचिव जय शाह के साथ एक बैठक की, जहां उन्होंने आगे की राह के दृष्टिकोण पर चर्चा की, लेकिन टी20 इंटरनेशनल की कप्तानी पर कोई निर्णय नहीं ले सके।
आज हो सकता है भारतीय टीम का ऐलान
दरअसल, चर्चा में गंभीर सूर्या के पक्ष में थे और शाह ने हार्दिक का समर्थन किया। रोहित, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों को दौरे के लिए आराम दिए जाने की संभावना है। हालांकि, क्रिकबज की एक रिपोर्ट ने सुझाव दिया कि रोहित तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए खुद को उपलब्ध करा सकते हैं। श्रीलंका दौरा गंभीर का मुख्य कोच के रूप में पहला दौरा होगा। उन्होंने टी20 विश्व कप के समापन पर राहुल द्रविड़ की जगह ली थी। यह दौरा 27 जुलाई को तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच के साथ शुरू होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
 01 October 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट…
 01 October 2026
नई दिल्ली: डेनमार्क के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले से ठीक पहले फुटबॉल जगत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक महानतम…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। जहां पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
 01 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्ती पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चिकिता और अन्य तीरंदाजों की…
 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
Advt.