लीजेंड्स क्रिकेट लीग के मैच में श्रीसंत ने घूरा तो भड़के गौतम गंभीर

Updated on 08-12-2023 02:18 PM

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने दिग्गज बैटर गौतम गंभीर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि गौतम ने उन्हें मैदान के दौरान 'फिक्सर' कहा। मामला लीजेंड्स क्रिकेट लीग 2023 के एलिमिनेटर मैच का है। बुधवार को इस मुकाबले में गौतम गंभीर और श्रीसंत के बीच विवाद हो गया।

40 साल के श्रीसंत ने अपने इंस्टा अकाउंट में लाइव आकर कहा- ‘वह लाइव टीवी पर मुझे ‘फिक्सर फिक्सर’ कहता रहा, तुम फिक्सर हो।'

श्रीसंत की पूरी बात...
श्रीसंत ने कहा, ‘मैंने सिर्फ यही कहा, आप क्या कह रहे हो। मैं मजाकिया अंदाज में हसंता रहा। जब अंपायर उन्हें शांत करने की कोशिश कर रहे थे] तो उन्होंने उनसे भी इसी भाषा में बात की।’

श्रीसंत पर IPL-2013 में स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में उनकी कथित लिप्तता के कारण BCCI (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) की अनुशासनात्मक समिति ने आजीवन प्रतिबंध लगाया था। बाद में हाई कोर्ट ने 2019 में इस प्रतिबंध को घटाकर 7 साल का कर दिया था।

क्या है पूरा मामला
इस मैच में इंडिया कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पारी के दूसरे ओवर में गुजरात जायंट्स की ओर से श्रीसंत कर रहे थे, जबकि स्ट्राइक पर गौतम गंभीर थे। गंभीर ने ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ा और अगली गेंद पर चौका जमाया। तीसरी गेंद डॉट रही। चौथी गेंद पर भी गंभीर कोई रन नहीं बना सके। इस पर श्रीसंत गंभीर को घूरकर देखा। गंभीर ने तुरंत इसका जवाब दिया और कहासुनी शुरू हो गई।

श्रीसंत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर गंभीर को लड़ाकू बताया
मैच के बाद श्रीसंत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने पहले फैंस का शुक्रिया किया और ग्राउंड पर गंभीर के साथ हुए नोक-झोंक पर सफाई देते हुए गंभीर को लड़ाकू बताया और कहा कि गंभीर लड़ते रहते हैं, उनका हमेशा अपने साथियों के साथ लड़ाई होती रही है।

गंभीर ने 51 रन बनाए, इंडिया कैपिटल्स ने जीता मैच
इस मैच में गौतम गंभीर ने 30 गेंद पर 51 रन बनाए थे। इस मैच में इंडिया कैपिटल्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। 224 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। इस तरह इंडिया कैपिटल्स को 12 रन से जीत मिली।

IPL-2023 में कोहली से भिड़ गए थे गंभीर
गौतम गंभीर का पिछले सीजन के IPL मैच के दौरान लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच के बाद विराट कोहली से भिड़ंत हो गया था।
दरअसल इस मैच में विराट ने फील्डिंग के दौरान कई बार LSG के बैटर नवीन उल हक को स्लेजिंग किया था। यही नहीं मैच के दौरान विराट पर नवीन को जूता दिखाने का भी आरोप लगा था।

हालांकि, विराट ने कहा था कि वह नवीन को जूता नहीं दिखाए थे, बल्कि वह अपना जूता साफ कर रहे थे। मैच खत्म होने के बाद गौतम गंभीर ने विराट के पास जाकर बातचीत की। उसके बाद दोनों के बीच नोंक झोक हुई थी। अमित मिश्रा सहित कई खिलाड़ियों को बीच-बचाव में आना पड़ा था।

श्रीसंत का भज्जी के साथ विवाद
श्रीसंत और भज्जी का विवाद 2008 में हुआ था। तब श्रीसंत किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए खेलते थे और हरभजन मुंबई इंडियंस के लिए खेला करते थे। इन दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि हरभजन ने श्रीसंत को लाइव मैच में थप्पड़ मार दिया था।

नतीजा ये रहा था कि हरभजन को पूरे सीजन के लिए बैन कर दिया गया था। हालांकि, अब दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने साहस और बेजोड़ खेल से नया इतिहास रच दिया। भारत द्वारा जीते गए कुल 21 गोल्ड मेडलों में से 11…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर क्रिकेट फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। भारत के इस लंबे और महत्वपूर्ण दौरे के लिए…
 05 October 2026
भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे मैदान पर लंबे-लंबे छक्कों और शानदार प्रदर्शन के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। 2026 T20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने के बाद हाल…
 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
Advt.