गे पार्टनर ने सेक्‍स से किया इनकार, गुस्‍साए युवक ने कर दी हत्‍या, पुणे में घटी सनसनीखेज वारदात

Updated on 29-11-2023 12:25 PM
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे ज‍िले में हत्‍या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुणे-नगर रोड पर वाघोली इलाके में मंगलवार शाम एक कॉलेज युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। पुणे पुल‍िस ने बताया क‍ि हत्‍या को मृतक युवक के समलैंगिक साथी ने अंजाम द‍िया। मारे गए युवक का नाम महेश साधु डोके, न‍िवासी पुणे है। पुलिस ने शव को पोस्‍टमॉर्टम के ल‍िए भेज द‍िया है। पुल‍िस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब छह बजे युवक कॉलेज से घर जा रहा था। बकोरी स्ट्रीट पर एक परिचित युवक ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। स्थानीय छात्रों ने तुरंत महेश को पास के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, खून ज्‍यादा बहने के कारण वहां के डॉक्‍टरों ने उसे तुरंत ससून अस्पताल में रेफर करने की सलाह दी। इसके बाद उसका एक दोस्त युवक को ससून ले जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही महेश की मौत हो गई।

बीबीए कर रहा था युवक
युवक बीजीएस कॉलेज वाघोली में बीबीए के अंतिम वर्ष में पढ़ रहा था। वह यहां के एक हॉस्टल में रह रहा थी। वहीं आरोपी गायकवाड़ एक ठेकेदार है। डोके और गायकवाड़ अच्छे दोस्त थे। उनके बीच समलैंगिक प्रेम संबंध था। कुछ समय बाद डोके ने गायकवाड़ से रिश्ता रखने से इनकार कर दिया। इसके चलते गायकवाड़ गुस्से में था। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे आरव ब्लिस सोसायटी के पीछे खुले मैदान में गायकवाड़ डोके के सिर और गर्दन पर कोयते से वार कर भाग गया।

क्‍यों की हत्‍या
इस पर डोके को उसके दोस्‍त अस्‍पताल ले गए। अस्पताल ले जा रहे दोस्‍त को डोके ने उस आरोपी का नाम बताया था जिसने उसकी हत्या की थी। और अपने यह प्रेम प्रसंग की बात भी बताई। इसके बाद वह बेहोश हो गया। जांच के दौरान जो मामला सामने आया उसके मुताबिक हत्या समलैंगिक संबंध के कारण होने की बात सामने आई है। घटना मंगलवार को बकोरी गली की है। जहां समलैंगिक संबंध टूटने से नाराज एक युवक ने अपने दोस्त के सिर और गर्दन पर कोयते से वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुल‍िस ने आरोपी को पकड़ने के ल‍िए बनाई टीम
इस मामले में कृष्णकांत कमलेश कुमार यादव ने शिकायत दर्ज कराई है। सागर गायकवाड़ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतक युवक की ओर से साथ आए गवाह को दिए गए विस्तृत विवरण से आरोपी का पूरा और विस्तृत विवरण प्राप्त किया गया और आरोपी की तलाश के लिए दो टीमें रवाना की गई हैं। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होने की संभावना है। इस मामले में लोनीकंद थाने में हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.