गया का रंगबाज सरेआम करता रहा फायरिंग, अब पुलिस खोज रही अपराधी को

Updated on 19-08-2023 01:20 PM
गया: बीच शहर में डीजे की धुन पर डांस फिर हर्ष फायरिंग। गया जिले का एक वीडियो कम से कम यही बता रहा है। इस वीडियो में डीजे की धुन पर दर्जनों लोग डांस कर रहे हैं। उसी भीड़ में से एक युवक हाथ में हथियार लहराते हुए हर्ष फायरिंग करता है। हर्ष फायरिंग का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बीते दिनों गया जिले के चंदौती थाना में एक अपराधी अपना जन्मदिन दोस्तों के साथ मना रहा था। बर्थडे बॉय के दोस्तों ने बार-बार उसे फायरिंग के लिए कहा। इसके बाद उसने एक देसी गन हाथ में ली और गोली दागी। इसके बाद उसने पिस्तौल से भी फायरिंग की। इस दौरान पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया।

बर्थडे में अपराधी ने दनादन दागी गोलियां

ये वायरल वीडियो गया के कोतवाली थाना क्षेत्र के झीलगंज पहसी लेन मुहल्ले का है। वीडियो में देसी बंदूक से फायरिंग कर रहे युवक की पहचान एक अपराधी के तौर पर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला नंद लाल यादव उर्फ मंटू यादव झीलगंज पहसी लेन का ही रहने वाला है। नंद लाल उर्फ मंटू यादव पहले भी आपराधिक मामले में जेल जा चुका है।


हर्ष फायरिंग गया पुलिस के लिए चुनौती बनी

इस संबंध में गया के SSP आशीष भारती ने बताया कि सोशल मीडिया से एक वीडियो पुलिस को मिला है। इसको लेकर कोतवाली थाना में मामला दर्ज किया गया है। वीडियो के आधार पर कानून तोड़ने वाले को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही गया के एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि 'हर्ष फायरिंग ना करें। कई बार हर्ष फायरिंग के दौरान हादसे होते हैं और किसी न किसी की जान चली जाती है। ऐसे में जो लोग हर्ष फायरिंग कर कानून का उल्लंघन करेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.