गायत्री परिवार की गोष्ठी में पांच जिलो के गायत्री परिजन हुए सम्मिलित

Updated on 19-02-2024 05:27 PM

रायपुर। रायपुर के मां बंजारी धाम के गुरुकुल विद्यालय में 18 फरवरी को अखिल विश्व गायत्री परिवार उपजोन स्तरीय त्रैमासिक सम्मेलन एवं मार्गदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें 5 जिले - रायपुर ,बलौदाबाजार, धमतरी, महासमुंद एवं गरियाबंद के गायत्री परिवार के कार्यकर्ता एवं शांतिकुंज प्रतिनिधी उपस्थित थे। यह कार्यक्रम हर तीन महीने में अलग-अलग जिले में आयोजित किया जाता है। इस गोष्ठी के माध्यम से गायत्री परिवार के जिला समन्वयकों द्वारा विगत 3 माह में अपने अपने जिले के गायत्री शक्ति पीठ, प्रज्ञा पीठ, प्रज्ञा मण्डलों के गायत्री परिजनों द्वारा किये गये कार्यक्रमों जैसे - यज्ञ, निःशुल्क संस्कार, समाज सेवा के कार्य एवं गायत्री परिवार के संस्थापक परम पूज्य आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा जन जागरण हेतु चलाये गये सप्त सूत्रीय आंदोलन जिसमेें साधना, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वालंबन, पर्यावरण संरक्षण, नारी जागरण और नशा मुक्ति शामिल है को अपने स्थानीय क्षेत्रों में किस प्रकार से कार्यक्रमों के माध्यम से पूर्ण किया गया की जानकारी प्रस्तुत की जाती है और आगामी 3 महीने की कार्य योजना बनाई जाती है।

रायपुर जिला के समन्वयक लच्छूराम निषाद ने बताया कि गायत्री परिवार का मुख्य उद्देश नैतिक संस्कारों का पुर्नस्थापन अर्थात मानव में देवत्व का उदय, सत्प्रवृत्ति संवर्धन , दुषप्रवृत्ति उन्मूलन, धर्म तंत्र से लोक शिक्षण एवं पर्यावरण के प्रति नागरिकों को जागृत करना है। चूंकि समाज में धार्मिक कर्मकांडों का विशेष महत्व है इसलिए गायत्री परिवार के द्वारा कर्मकाण्ड के साथ-साथ लोक शिक्षण का कार्य कराया जाता है। गायत्री परिवार की बहने शहर के साथ-साथ गांव गांव जाकर महिलाओं और बच्चों को भारतीय संस्कृति के मूल्यों से जोड़ रही हैं एवं उन्हें संस्कारों की परंपरा से जोड़ते हुए उनके घरों में गायत्री यज्ञ के माध्यम से विभिन्न संस्कार संपन्न करा रहीं हैं। गायत्री परिवार के केन्द्र शांतिकुज हरिद्वार के निर्देशन पर इस प्रकार की त्रैमासिक गोष्ठी पिछले कई वर्षों निरंतर किया जा रहा है। इस गोष्टी के माध्यम से सभी कार्यकर्ता एक जगह एकत्रित होकर अपने अनुभवों को भी साझा करते है, जिससे कार्यकर्ताओं को अपनी समीक्षा करने एवं दूसरे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से सीखने का अवसर मिलता है। गोष्ठी का शुभारंभ गायत्री माता, गुरुदेव, माता के पूजन ,दीप प्रज्वलन एवं प्रज्ञा गीतों द्वारा हुआ। इस गोष्ठी में जोन प्रमुख श्रीमती आदर्श वर्मा, उप जोन समन्वयक सी पी साहू, संगठन प्रभारी मनहरण लाल साहू,ओमप्रकाश साहू नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद न.पा.निगम वीरगांव, बंजारी धाम गुरुकुल विद्यालय के प्रबंधक हरीश भाई जोशी ने अपना मार्गदर्शन प्रदान किया।

छत्तीसगढ़ की जोन समन्वयक श्रीमती आदर्श वर्मा ने कार्यक्रम के पश्चात आगामी 21 से 25 फरवरी को अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा मुम्बई के सेन्ट्रल पार्क ग्राउण्ड सेक्टर 19, खारघर में आयोजित होन वाले अश्वमेध महायज्ञ में छत्तीसगढ़ के गायत्री परिजनों से भाग लेने हेतु आह्वान किया। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के ठीक एक माह बाद अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान एवं मार्गदर्शन में मुम्बई में किया जाने वाला यह अश्वमेध यज्ञ देश का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन होगा। जिसमें देश के प्रधानमंत्री सहित अनेक राजनेतागण व देश एवं विदेशों के भक्तगण तथा गायत्री परिजन हिस्सा लेने मुम्बई पहुंचेंगे। छत्तीसगढ़ के गायत्री परिजनों की भी इसमें विशेष हिस्सेदारी रहेगी।

इस कार्यक्रम में रायपुर गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बलौदाबाजार, जिला के समन्वयक क्रमश लच्छूराम निषाद, टीकम राम साहू, दिलीप नाग, बोधराम साहू, कौशल प्रसाद साहू सहित वरिष्ठ परिजन सदाशिव हथमल, डॉ घनश्याम पटेल, शंकर साहू, घनश्याम केशरवानी, मनमोहन साहू, हेमलता साहू, आर एस चौरसिया, जगमोहन चंद्राकर, सुदर्शन वर्मा, एस.एन. राय, धनलक्ष्मी दुबा, नारायण सिंह यदु, उर्मिला नेताम, कस्तूरी साहू, पूर्णिमा साहू, अनोखी निषाद, कमल साहू, आशीष राय, अमित डोये, आर एस राहंगडाले, सहित हजारों गायत्री परिजन उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.