गायत्री ने राजीव मितान क्लब की गतिविधि के बारे में मुख्यमंत्री को दी जानकारी

Updated on 19-09-2022 05:24 PM
भेंट-मुलाकात कार्यकम के तहत ग्राम जेवलतला में आमजनों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चर्चा कर रहे थे कि नवागांव की राजीव युवा क्लब की मितान गायत्री साहू ने राजीव मितान क्लब की गतिविधि के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि अभी हमें सकारात्मक कार्यों के लिए 25 हजार रुपये मिले हैं। वहीं जनक साहू, खुरसुल ने बताया कि मटका फोड़ , हरेली पर्व पर आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ ओलिंपिक में हिस्सा लें।

वर्मी कम्पोस्ट बेचकर शारदा समूह की जया साहू और सदस्यों ने कमाए 2 लाख 10 हजार रुपये। बाड़ी योजना पर भी जानकारी मुख्यमंत्री ने ली। खपरा भाठ की महिला सुलोचना ने बताया कि अब तक केला के उत्पादन से 30 हजार रुपये कमा चुके हैं। 1 लाख 70 हजार रुपये और मिलेंगे। मुख्यमंत्री से सुलोचना ने शेड की मांग की, जिसे मुख्यमंत्री ने तुरंत स्वीकृति दी। किसान राजेश साहू ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपकी सरकार बनने से हम किसान भाइयों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं। हमारी बहनों को भी रोजगार मिला है। बर्दा गांव में आपकी माता जी की प्रतिमा स्थापित की है, आप हमारे गांव आएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप भी मेरी माँ के बेटे जैसे हैं न, आप भी यह कार्य कर सकते हैं। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.