जीई फाउंडेशन ने बच्चों को प्रोटीन पाउडर और स्वच्छता किट दे कर आहार की दी जानकारी

Updated on 21-10-2024 12:04 PM

भिलाई । सामाजिक संस्था गोल्डन एंपथी जीई फाउंडेशन ने भिलाई नगर पालिक निगम के विभिन्न वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र पहुंच मध्यम एवं गंभीर कुपोषित बच्चों को सुपोषण की स्थिति में लाने पहल की। यहां फाउंडेशन ने स्वच्छता को अपनाने प्रशिक्षण दिया, वहीं प्रोटीन पाउडर, स्वच्छता किट और बच्चों की मालिश हेतु आयुर्वेदिक तेल का वितरण किया। फाउंडेशन ने यहां वार्ड क्रमांक 22,23, 24 और 25 के अंतर्गत घासीदास नगर, फौजी नगर जवाहर नगर और हाउसिंग बोर्ड में आंगनबाड़ी केंद्रों में यह पहल की।


जिसमें गंभीर और मध्यम कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को सेक्टर पर्यवेक्षक उमेश शुक्ला ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने मुख्य रूप से कुपोषण क्या हैए कुपोषण के कारण, कुपोषण से बचाव, कुपोषण को दूर करने के उपाय, बच्चों को शासकीय योजना से लाभान्वित करनेए, सतत स्तनपान, शिशु को छह माह पश्चात उपरी आहार, पोषण पुनर्वास केंद्र एनआरसी की जानकारी पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही बच्चों को कृमिनाशक दवा, आयरन सिरप और विटामिन ए सिरप की समय पर खुराक लेने और कार्यकर्ताओं को समय.समय पर दवाई देने के बारे में बताया गया।


बच्चों के आहार में मूंग दाल, चावल एवं स्थानीय सब्जी मिक्स खिचड़ी का उपयोग लाभकारी बताया गया। केंद्र से मिलने वाले रेडी टू ईट के सही उपयोग पर जानकारी और बच्चों की माता को परामर्श दिया गया। जीई फाउंडेशन के संयोजक प्रदीप पिल्लई ने बच्चों को कुपोषण से सुपोषण की ओर लाने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित किया एवं महिलाओं को संस्थान की तरफ से सम्मानित करने की बात कही। उन्होंने कुपोषण भगाओ.सुपोषण लाओ, को सार्थक बनाने में  स्थानीय सब्जी, फल और मोटे अनाज का इस्तेमाल करने और इनकी विविधता एवं बारंबारता पर विशेष ध्यान देने कहा। क्योंकि बच्चे एक ही तरह के भोजन रुचिपूर्वक नहीं खाते इसलिए ऊपरी आहार की विविधता आवश्यक है।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.