महतारी वंदन योजना की राशि से गीता बाई ने अपने बेटे चन्द्रशेखर का कराया इलाज

Updated on 17-12-2024 12:59 PM

बालोद। छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, सृदृढ़ और आत्मनिर्भर बनाने संचालित की जा रही महतारी वंदन योजना से अब महिलाएं स्वयं से फैसले लेकर बेहतर कार्य कर रहीं हैं। ऐसा ही एक कार्य बालोद जिले के वनांचल क्षेत्र डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम आमाडुला की श्रीमती गीता बाई सोनवानी ने किया है। गीता बाई ने एक माँ का फर्ज निभाते हुए अपने बेटे के इलाज में महतारी वंदन योजना से प्राप्त हो रही राशि का उपयोग किया है।

श्रीमती गीता बाई ने बताया कि खेती किसानी और रोजी मजदूरी करके उनका जीवन बसर हो रहा है। ऐसे समय में एक दिन उनके बेटे चंद्रशेखर का दुर्घटना में कमर से पैर तक की हड्डियाँ टूटने से वे बेबस और लाचार हो गए थे। उनका बेटा 02 महीने अस्पताल में इलाज कराने के पश्चात् भी घर में ठीक से उठना-बैठना भी नही कर पा रहा था। जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। श्रीमती गीता बाई ने बताया कि अपने बेटे की हालत को देखते हुए उसने महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह प्राप्त हो रही 01 हजार रुपए राशि का उपयोग बेटे के खान-पान और बेहतर इलाज के लिए किया।

जिसका नतीजा यह हुआ कि आज उनका बेटा घर में चलना-फिरना कर पा रहा है। गीता बाई ने खुशी-खुशी बताया कि बेटे के ठीक होने से घर में खुशियों का दिन आ गया है। उसने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महतारी वंदन योजना हम महिलाओं के लिए बहुत ही अच्छी योजना है। जिससे महिलाएं अपने छोटे-छोटे खर्च के साथ ही कुछ बड़े फैसले लेकर इस राशि का उपयोग बेहतर ढंग से कर पा रहीं है। श्रीमती गीता बाई ने महतारी वंदन योजना के बेहतर संचालन और प्रतिमाह आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को खुशी-खुशी धन्यवाद दिया है।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.