गहलोत को फिर याद आई सचिन पायलट की बगावत, CM बोले- BJP की राजस्थान में दाल नहीं गलने दी

Updated on 31-08-2022 06:15 PM

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इशारों ही इशारों में एक बार फिर सचिन पायलट को निशाने पर ले लिया। पायलट का ना लिए बिना सीएम गहलोत ने कहा कि भाजपा ने कर्नाटक, मध्यप्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र और गोवा में सरकार गिराई। लेकिन राजस्थान में मैंने दाल नहीं गलने दी। विधायक 34 दिन तक मेरे साथ होटल में रहे। विधायकों को पहली किस्त 10 करोड़ रुपये देने की पेशकश की। लेकिन विधायकों ने मेरा साथ दिया। किसी भी विधायक ने हमारा साथ नहीं छोड़ा। सीपीएम के हो या फिर अन्य। किसी विधायक का इमान नहीं डिगा। मंगलवार की सीएम गहलोत ने जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर-दक्षिण द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि मोदी सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। विपक्षी दलों को डराया धमकाया जा रहा है।

2020 में पायलट ने की थी बगावत
उल्लेखनीय है कि राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने वर्ष 2020 में सीएम गहलोत के खिलाफ बगावत कर दी थी। पायलट समर्थित विधायक गुड़गांव के मानेसर में एक होटल में चले गए थे। जिससे गहलोत सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे। हालांकि, बाद में पायलट कैंप से सुलह हो गई थी। 12 जुलाई 2020 को पायलट कैंप ने सीधे बगावत का ऐलान करते हुए गहलोत सरकार के अल्पमत में होने का दावा किया था। सचिन पायलट के मीडिया सलाहकार ने एक 12 जुलाई 2020 को रात 9 बजकर 7 मिनट पर एक वाॅट्सऐप ग्रुप में मैसेज डाला। इस मैसेज ने राजस्थान की सियासत में भूचाल ला दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.