उपराष्ट्रपति के दौरे पर फिर आमने-सामने हुए गहलोत और शेखावत, केंद्रीय मंत्री बोले राजस्थान आने के लिए क्या कांग्रेस वीजा देगी

Updated on 28-09-2023 01:02 PM
जयपुर: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक बार फिर से गहलोत पर जुबानी हमला किया है। इस दौरान शेखावत में गहलोत पर चुटकी लेते हुए निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि गहलोत की बाड़ेबंदी करने की पुरानी आदत है। उनका बस चले तो, वे केंद्र के मंत्रियों के राजस्थान आने पर प्रतिबंध लगा दें। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार नजदीक है और गहलोत सरकार जनता का दिवाला निकालने को तैयार बैठी है। बता दें कि विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ सीएम गहलोत और केंद्रीय मंत्री शेखावत के बीच तल्खियां बढ़ती जा रही हैं।

उपराष्ट्रपति के दौरे पर टिप्पणी पर पलटवार

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने सीएम गहलोत को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पर टिप्पणी करने के मामले को लेकर जमकर घेरा। बुधवार को सीएम गहलोत ने उपराष्ट्रपति पर राजस्थान में बार-बार आने पर तंज कसा था। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है कि उपराष्ट्रपति बार-बार राजस्थान में क्यों आ रहे हैं? इस बयान का शेखावत ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि 'अशोक गहलोत जी अपनी हार से डर गए है। इसलिए उन्हें तो अब उपराष्ट्रपति का राजस्थान में आना भी खटक रहा है।'

मुख्यमंत्री का बस चले तो केंद्रीय मंत्रियों को राजस्थान में नहीं आने दें


केंद्रीय मंत्री शेखावत ने सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम गहलोत ने अपने व्यवहार से पहले ही केंद्र से अपने सारे संबंध करीब करीब काट दिए हैं। यदि उनका बस चले तो, वे राजस्थान में केंद्र के मंत्रियों के आने पर बैन लगा दें। उन्होंने गहलोत पर हमला करते हुए कहा कि एक मुख्यमंत्री की गरिमा के अनुरूप वे बहुत हल्की बातें करते हैं। उन्होंने गहलोत पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब राजस्थान आने के लिए क्या कांग्रेस वीजा देगी?

गहलोत ने सफेद हाथी जैसी घोषणाएं कर दी


मंत्री शेखावत ने गहलोत पर हमला करते हुए कहा कि पूरे साढ़े चार साल तक मुख्यमंत्री को जनता को राहत देने की याद नहीं आई। लेकिन अब चुनाव सर पर है तो, उन्हें जनता याद आ रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कौन कहता है कि जनता को राहत न दो। लेकिन चुनावी लाभ के लिए सफेद हाथी जैसी इतनी घोषणाएं भी मत कीजिए कि कर्मचारियों का भुगतान संकट में पड़ जाए। क्या यह अन्याय नहीं है। दिवाली का त्यौहार नजदीक और सरकार जनता का दिवाला करने में जुटी हुई है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.