बदमाशों पर शिंकजा कसने के लिए गहलोत सरकार का बुलडोजर अवतार, हिस्ट्रीशीटर पर योगी स्टाइल में एक्शन

Updated on 13-07-2023 01:53 PM
जयपुर: अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए यूपी के बुलडोजर मॉडल की चर्चा देशभर में है। वहीं इस तरीके पर अब राजस्थान सरकार की पुलिस चलती दिखाई दे रही है। बुधवार को जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इसी तरह का एक्शन लिया है। यहां पुलिस ने विद्याधर नगर थाने के हिस्ट्रीशीटर का सालों पुराना अतिक्रमण जेडीए के दस्ते से गिरवा दिया। बताया जा रहा है कि बदमाश राहुल मीणा ने सरकारी जमीन पर कई सालों से ढाबा और दुकान बना रखी थी। जेडीए की टीम ने 12 जुलाई को सभी को जमीदोज करते हुए सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया।

हिस्ट्रीशीट खोली गई तो खुला जमीन पर अवैध कब्जे का मामला

एडिशनल डीसीपी नॉर्थ धर्मेन्द्र सागर ने कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राहुल मीणा के खिलाफ आपराधिक मामले होने के कारण विद्याधर नगर थाना पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोली हुई है। हाल ही में पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी ने सरकारी जमीन पर होटल और दुकान खोल रखी हैं। लिहाजा होटल और दुकान के दस्तावेजों की जांच जेडीए से कराई गई। इसमें पता चला कि बदमाश ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ है। यह कार्रवाई ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत हो रही है।


सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर जेडीए के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीर सैनी ने भी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि किशन बाग, स्वर्ण जयंती गार्डन के पीछे की सरकारी जमीन पर विद्याधर नगर पुलिस थाने के हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधी राहुल मीणा अवैध कब्जा-अतिक्रमण कर रेस्टोरेंट चला रहा था। टीम ने बदमाश राहुल मीणा के अतिक्रमण को गिराया और सरकारी जमीन को बदमाश से मुक्त कराया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.