गहलोत साहब... 'कुछ फ्री नहीं है, इधर की जेब का पैसा उधर जेब में डाला', वसुंधरा राजे का CM की योजनाओं पर हमला

Updated on 07-11-2023 12:46 PM
जयपुर : राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों नेता जमकर हमलावर बने हुए हैं। इसके चलते पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने गहलोत सरकार की योजना की पोल खोलते हुए कहा कि जनता को लग रहा है कि कांग्रेस सरकार मुफ्त में योजना दे रही है, लेकिन ऐसा नहीं है। जनता का पैसा जनता की एक जब से निकालकर दूसरी जेब में डाल रही है। फिर फ्री करने का ढोंग बजा रही है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का वोटर्स को लुभाने का एक फंडा है। जिसे जनता समझ चुकी है।

इधर की जेब का पैसा उधर की जेब में : राजे

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सीएम गहलोत पर जमकर सियासी हमले किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार लोगों को फ्री योजना का झांसा देकर वाहवाही लूट रही है। लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को कुछ भी मुफ्त नहीं दे रही है। बल्कि जनता को बेवकूफ बनाकर उनकी एक जेब से पैसा निकाल कर दूसरी जेब में डाल रही है और कहती है कि सरकार बिजली फ्री दे रही है।


भोली भाली जनता को बेवकूफ बना रही है कांग्रेस

वसुंधरा ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना लगाते हुए कहा कि केवल भोली भाली जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है। लोगों को कह दिया कि हम साढ़े 56 करोड रुपए माफ कर रहे हैं। आपकी बिजली भी माफ कर रहे हैं, तो वहीं साढ़े 56 करोड रुपए सर चार्ज से आपसे वसूल किया जा रहा है। आपसे कह दिया कि 100 यूनिट बिजली माफ कर रहे हैं और आप बहुत खुश हो गए। लेकिन कांग्रेस ने सर चार्ज बढ़ाकर आपकी एक जब से पैसा निकाल लिया और दूसरी जेब में डाल दिया। इसमें कांग्रेस सरकार ने कुछ भी नहीं किया। जो भी है सब आपका ही है। लेकिन आप खुश हो जाते हैं। हमें फ्री बिजली मिल गई। लेकिन असलियत में फ्री कुछ भी नहीं है।

72 घंटे में भी लोगों को नहीं मिल रहा है ट्रांसफार्मर

वसुंधरा ने राजस्थान में चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में ट्रांसफार्मर खराब होने पर महज 72 घंटे में ट्रांसफर मिल जाता था। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अब देख लो ट्रांसफर कितने घंटे में मिलता है। 72 घंटे तो भूल जाओ 72 दिन में भी नहीं मिल रहा है। क्योंकि उनके पास पैसा है ही नहीं। जब पैसा ही नहीं है तो, खरीदेंगे कहां से। बिजली की जरूरत होती है तो, यह बिजली भी नहीं खरीद सकते। उन्होंने सीएम गहलोत पर निशाना लगाते हुए कहा कि यह तो केवल पिटारा खोल खोल कर कह रहे हैं कि फोन फ्री ले जाओ, फ्री खाद ले जाओ, फ्री बिजली ले जाओ। लेकिन जब आपको पता लगेगा कि इन लोगों ने आपके साथ कैसे छल किया है तो, आप भी हैरान हो जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.