6 साल बाद George Clooney और Brad Pitt दिखेंगे साथ, ट्रेलर में ही इस जोड़ी ने बना दिया दीवाना

Updated on 30-05-2024 02:08 PM
जॉर्ज क्‍लूनी और ब्रैड पिट। हॉलीवुड के इन दो दिग्‍गजों का नाम एकसाथ लेते ही 'ओशियंस' फ्रेंचाइजी की याद आ जाती है। कमाल की जोड़ी, बेहतरीन अदाकारी। अब 16 साल बाद दोनों फिर से एकसाथ लौटे हैं। लेकिन फिल्‍म और कहानी थोड़ी अलग है। जॉर्ज क्‍लूनी और ब्रैड पिट इस बार जॉन वॉट्स की एक्शन कॉमेडी 'वुल्फ़्स' में साथ नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है और यकीन मानिए करीब ढाई मिनट में दोनों ने दिल जीत लिया है।

'लोन वुल्‍फ' के बारे में हम सभी ने कहानियां सुन रखी हैं। वो जो भेड़‍िये की तरह श‍िकार करता है, लेकिन झुंड में नहीं। अकेले, क्‍योंकि यही उसका स्‍टाइल है। 'वुल्‍फ्स' में क्‍लूनी और पिट यहीं हैं। दोनों लोन वुल्‍फ हैं। दोनों फ‍िक्सर हैं। यानी उल्‍टे-पुल्‍टे कामों में फंसे लोगों को उससे बाहर निकालते हैं। 'वुल्‍फ्स' का ट्रेलर 2 मिनट 43 सेकंड लंबा है। इसमें एक महिला एक फ‍िक्सर को हत्या के बाद मदद के लिए बुलाती है। लेकिन इसी बीच लाश को ठ‍िकाने लगाने के लिए एक दूसरा फ‍िक्‍सर भी पहुंच गया है।

कहानी में है तगड़ा ट्विस्‍ट

अब दोनों एक हत्या के बाद लाश को ठ‍िकाने लगाने के लिए अकेले काम करना चाहते हैं। पर हालात कुछ और हैं। कहानी में आगे ट्व‍िस्‍ट है। असल में जिसे दोनों लाश समझ रहे थे, वह जिंदा है। अब शुरू होती है अफरा-तफरी।

'वुल्‍फ्स' की कास्‍ट

ब्रैड पिट और जॉर्ज क्‍लूनी के फैंस के लिए यह फिल्‍म किसी सौगात से कम नहीं है। प्लान बी प्रोडक्शंस और स्मोकहाउस पिक्चर्स के बैनर तले जॉन वॉट्स ने इसे डायरेक्‍ट किया है। इस फिल्‍म के निर्माताओं में Apple भी है। फिल्‍म में जॉर्ज क्‍लूनी और ब्रैड पिट के अलावा ऑस्टिन अब्राम्स, एमी रयान और पूर्णा जगन्नाथन भी हैं।

20 सितंबर को सिनेमाघरों में र‍िलीज होगी 'वुल्‍फ्स'

जिन्‍हें नहीं पता, उनके लिए बता दें कि ब्रैड पिट और जॉर्ज क्‍लूनी ने 'ओशन्स 11', 'ओशन्स 12' और 'ओशन्‍स 13' में साथ काम किया। उनकी साथ में आखिरी फिल्म साल 2008 में 'बर्न आफ्टर रीडिंग' थी। अब 16 साल बाद दोनों साथ होंगे। 'वुल्‍फ्स' इसी साल 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.