यूक्रेन पहुंचे जर्मनी के लैपर्ड-2 और ब्रिटेन के चैलेंजर-2 टैंक, युद्ध में रूस के टी-90 से होगी भिड़ंत

Updated on 29-03-2023 06:59 PM
कीव: जर्मनी के लेपर्ड-2 टैंकों की पहली खेप यूक्रेन पहुंच चुकी है। वहीं, ब्रिटेन से चैलेंजर-2 टैंक भी यूक्रेन पहुंच चुके हैं। यूक्रेनी सेना इन टैंकों का इस्तेमाल रूस के खिलाफ करने वाली है। जर्मन रक्षा मंत्रालय ने भी यूक्रेन को लेपर्ड-2 टैंकों को भेजने की पुष्टि की है। इस टैंक को ऑपरेट करने के लिए जर्मनी ने यूक्रेनी सैनिकों को ट्रेनिंग भी दी है। जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस ने कहा कि उन्हें यकीन है कि टैंक युद्ध के मोर्चे पर निर्णायक योगदान कर सकते हैं। लेपर्ड-2 जर्मनी का मुख्य युद्धक टैंक है। जर्मनी ऐसे 18 टैंक यूक्रेन को देने वाला है।

नाटो का सबसे शक्तिशाली टैंक है लेपर्ड-2


यूक्रेन लंबे समय से रूसी आक्रमण से लड़ने के लिए आधुनिक हथियार और लड़ाकू विमानों की मांग कर रहा है। यूक्रेनी सरकार ने लेपर्ड-2 टैंक के आगमन पर कोई टिप्पणी नहीं की है, हालांकि ब्रिटेन में बने चैलेंजर टैंकों के पहुंचने की पुष्टि जरूर की है। लगभग 2000 लेपर्ड-2 टैंक कई यूरोपीय देशों की सेनाओं में शामिल हैं। इसे नाटो देशों में बने सर्वश्रेष्ठ मुख्य युद्धक टैंकों में से एक मानाा जाता है।

जर्मनी ने बाद में दी थी टैंक भेजने की मंजूरी


जर्मनी जनवरी में यूक्रेन को टैंकों की आपूर्ति करने के लिए तैयार हुआ था। शुरू में ऐसा करने के लिए अनिच्छुक होने के बाद जर्मनी ने अमेरिका के दबाव में अपनी स्वीकृति दी थी। जर्मन कानूनों के तहत लेपर्ड-2 टैंकों को वर्तमान ऑपरेटर देशों को किसी तीसरे देश में ट्रांसफर करने के लिए बर्लिन की अनुमति लेना आवश्यक है। जर्मन रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस ने कहा कि टैंक वादे के मुताबिक सही समय पर हमारे यूक्रेनी दोस्तों के हाथों में आ गए हैं। जर्मन सेना ने पिछले कई हफ्तों में यूक्रेनी टैंक ऑपरेटर्स को लेपर्ड-2 के उन्नत A6 वेरिएंट का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित किया है।

रूस के टी-90 से होगा लेपर्ड का मुकाबला


जर्मनी के लेपर्ड-2 टैंक को विशेष रूप से रूसी टी-90 टैंकों के साथ युद्ध के लिए तैयार किया गया है। इसका मेंटीनेंस टी-90 के मुकाबले काफी आसान है और अधिकांश पश्चिमी टैंकों की तुलना में काफी ईंधन कुशल माना जाता है। लेपर्ड-2 टैंक के साथ जर्मनी ने यूक्रेन को दो टैंक एक्सपर्ट, टैंक रिकवरी वाहन और 40 मॉडर्न इंफ्रेंट्री कॉम्बेट व्हीकर भेजे हैं। यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इरीना ज़ोलोटार ने कहा है कि उनके देश को ब्रिटेन से चैलेंजर-2 टैंक मिल चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.