स्क्विड गेम के नेक्स्ट लेवल के लिए तैयार हो जाइए, इस दिन होगी नेटफ्लिक्स पर रिलीज

Updated on 20-09-2024 12:12 PM
इंदौर। स्क्विड गेम सीजन 2 अपनी ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। डिजिटल दुनिया के इतिहास में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज में से एक इसी साल रिलीज होगी। गुरुवार को नेटफ्लिक्स ने साउथ कोरियन सर्वाइवल थ्रिलर सीरीज की रिलीज को लेकर घोषणा की।

स्क्विड गेम सीजन 2 ओटीटी रिलीज की डेट


नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिस पर लिखा है, गेम बंद नहीं होगा। वहीं, कैप्शन में लिखा है कि अगले लेवल के लिए तैयार हैं? पोस्ट के मुताबिक, स्क्विड गेम सीजन 2 ओटीटी पर 26 दिसंबर 2024 को आएगा।


स्क्विड गेम सीजन 2 प्लॉट


बदला लेने की चाहत से प्रेरित गीन-हुन फिर से वापसी करता है। उस भयावह खेल में अपनी भूमिका को दोहराता है। पहले सीजन में बदला लेने की कसम खाने के बाद गीन-हुन का संकल्प अटल रहता है, जो मायावी फ्रंट मैन का सामना करने के उसके फैसले को मजबूत करता है।


स्क्विड गेम सीजन 2 कास्ट


स्क्विड गेम सीजन 2 के कलाकारों में ली जंग जे, ली ब्यूंग हुन, ह्वांग इन-हो, वाई हा-जून, गोंग यू, यिम सी-वान, कांग हा-नुएल, पार्क सुंग-हून, यांग डोंग-ग्यून और पार्क शामिल हैं। बता दें स्क्विड गेम एक दक्षिण कोरियाई ड्रामा थ्रिलर सीरीज है। कहानी एक ऐसे लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है जो आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्हें एक रहस्यमय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलता है। जहां कई खेल खेले जाते हैं, लेकिन इसका अंजाम मौत होता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
Advt.