राइस मिलर्स से एक सप्ताह के भीतर शेष धान का उठाव कराये : कलेक्टर

Updated on 15-05-2024 07:56 PM

बेमेतरा। कलेक्टर शर्मा ने आज यहां कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में वर्ष 2023-24 मे उपर्जित धान के त्वरित उठाव एवं कस्टम मिलिंग के चावल जमा के संबंध में जिले के राईस मिलर्स और खाद्य अधिकारीयों की बैठक लेकर समीक्षा की साथ ही कस्टम मिलिंग और धान उठाव के संबंध में विस्तृत चर्चा की और धान उपार्जन केन्द्रों व धान संग्रहण केंद्र से धान उठाव में आने वाली दिक्कतों से अवगत होकर सभी परेशानियों को दूर करने अधिकारियों को निर्देश दिए। 

बैठक में खाद्य अधिकारी, उपायुक्त सहकारिता, जिला विपणन अधिकारी, जिला प्रबंधक (नान), जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, डिपो इंचार्ज (भा. खा.ना.) विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित रहे उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की विभिन्न योजनाओं अंतर्गत खाद्यान्न वितरण एवं उठाव की प्रगति की विकासखंडवार समीक्षा भी की। कलेक्टर शर्मा ने जिले के सभी राईस मिलर्स को शीघ्र ही धान उपार्जन केंद्रों से बचे हुये शेष धान की उठाव करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य विभाग के अंतर्गत पीडीएस वितरण कार्य, चावल भंडारण की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने बैठक में एफसीआई व नान में चावल जमा करने की समीक्षा की एवं समय में चावल जमा करने के निर्देश दिए। 

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि खरीफ वर्ष 2023-24 में 934686.7 मेट्रिक की टन धान की खरीदी हुई है। जिसमें 889729 मेट्रिक टन डीओ जारी किया गया एवं डीओ के विरुद्ध 882462 मिट्रिक टन धान का उठाव हो चूका हैं, बाकी शेष है। 7 हजार 262 मेट्रिक टन का उठाव शेष हैं। इसके साथ ही 44567 मिट्रिक टन का टी.ओ जारी हुआ है जिसमे 20778 मिट्रिक टन धान का उठाव हो गया हैं तथा 23790 मिट्रिक टन धान शेष है। इसी प्रकार कस्टम मिलिंग के उपरांत नागरिक आपूर्ति केंद्र मे 61023.18 मिट्रिक चावल जमा हो गई हैं। कुल 60 प्रतिशत तथा भारतीय खाद्य निगम मे 61275.91 प्रतिशत कुल 24 प्रतिशत चावल जमा हुई हैं। 

कलेक्टर शर्मा ने अधिकारियों को जिले के राइस मिलर्स से समय सीमा के भीतर धान का उठाव करने के निर्देश दिये। उन्होंने आपूर्ति निगम में जमा चावल के लिए जिला प्रबंधक नान को राइस मिलर्स से समन्वय बनाकर गति में तेजी लेन कहा। उन्होंने भारतीय खाद्य निगम में जमा हो रहे चावल की धीमी गति पर अप्रसन्नता व्यक्त की। संबंधित अधिकारी को गोदाम भंडारण क्षमता अनुसार कार्य में गति लाने और चावल जमा करने के निर्देश दिये।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.