फटाफट निपटा लें काम, मार्च में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Updated on 27-02-2023 06:53 PM
नई दिल्ली: फरवरी का महीना खत्म होने वाला है। कुछ ही दिन में मार्च शुरू हो जाएगा। अगर आपका बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है तो उसे फटाफट निपटा लीजिए। मार्च में बैंक 12 दिन बंद (Bank Holidays March 2023) रहने वाले हैं। ऐसे में आपका जरूरी काम लटक सकता है। मार्च में होली (Holi 2023) समेत कई त्योहार पड़ रहे हैं। इन त्योहारों के साथ रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को मिलाकर कुल 6 साप्ताहिक छुट्टियां (Bank Holiday) शामिल हैं। बैंकों में महीने के पहले और तीसरे शनिवार को काम जारी रहता है। बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी (Bank Holiday) रहती है। मार्च में होली और श्री राम नवमी सहित कई छुट्टियां शामिल हैं। ऐसे में आप अपने बैंक से संबंधित काम बिना देरी किए जल्द से जल्द पूरा कर लें। यहां हम आपको मार्च में बैंकों के अवकाश की पूरी जानकारी दे रहे हैं। विशेष राज्य की क्षेत्रीय छुट्टियों के आधार पर बैंक सभी सार्वजनिक अवकाशों पर भी बंद हो सकते हैं। ऐसी क्षेत्रीय छुट्टियां संबंधित राज्य सरकारों द्वारा तय की जाती हैं और RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसका उल्लेख नहीं किया जाता है।

मार्च 2023 में इन तारीखों पर बंद हैं बैंक

3 मार्च (शुक्रवार)- चापचर कुट- मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे
5 मार्च - रविवार को बैंक बंद रहेंगे
7 मार्च (मंगलवार)- होली/ होलिका दहन/धुलंडी/डोल जात्रा- महाराष्ट्र, असम, राजस्थान, श्रीनगर, गोवा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, जम्मू, श्रीनगर, तेलंगाना और झारखंड में बैंक बंद हैं
8 मार्च (बुधवार)- होली/होली दूसरा दिन- धुलेटी/याओसंग दूसरा दिन: त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बेंगा में बैंक बंद रहेंगे
9 मार्च- गुरुवार- (होली)- बिहार में बैंक बंद हैं
11 मार्च - महीने का दूसरा शनिवार
12 मार्च - रविवार
19 मार्च - रविवार
22 मार्च- (बुधवार)- गुड़ी पड़वा/उगादी महोत्सव/बिहार दिवस/साजिबु नोंगमापनबा (चेराओबा)/तेलुगु नववर्ष दिवस/पहला नवरात्र- महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू, गोवा, बिहार और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे
25 मार्च - चौथा रविवार
26 मार्च - रविवार
30 मार्च - श्री राम नवमी

नेट बैंकिंग से कर सकेंगे काम


बैंकों में भले ही छुट्टियां हों, लेकिन नेट और मोबाइल बैंकिंग के जरिए आप घर बैठे अपने काम निपटा सकेंगे। बैंकों में ये सुविधाएं 24 घंटे ऑन रहेंगे। हालांकि एटीएम में कैश की किल्लत हो सकती है। ऐसे में आप छुट्टियों से पहले कैश निकालकर रख सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.