कृमि से छुटकारा, सेहतमंद भविष्य हमारा

Updated on 13-08-2024 12:05 PM

बेमेतरा। जिला बेमेतरा में आगामी 29 अगस्त को आयोजित किये जाने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन किये जाने हेतु जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सह जिला स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 12 अगस्त 2024 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बेमेतरा में किया गया, उक्त बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के प्रतिनिधि, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय, जिला नोडल अधिकारी, शिशु स्वास्थ्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन, सिर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर ड्ब्लु. एच.ओ., खण्ड चिकित्सा अधिकारी, जिला समन्वयक मितानिन कार्यक्रम, जिला समन्वयक एविडेन्स एक्शन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सीएमएचओ डाॅ. वाई. के. ध्रुव, द्वारा जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 29 अगस्त 2024 को किया जावेगा जो कि मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को एल्बेंडाजाॅल की दवा गृह भ्रमण कर खिलायी जायेगी।

जिसके लिए जिले के कुल 372823 (1-19 वर्ष) के बच्चों को शामिल किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान छुटे हुए बच्चों को माप-अप दिवस 04 सितम्बर 2024 को पुनः दवा सेवन कराया जावेगा। इसके लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षण होने के पश्चात विकासखण्ड स्तर पर एवं मैदानी स्तर के कार्यकार्ताओं को प्रशिक्षण प्रदाय किया जावेगा। 

डाॅ. शरद कोहाडे, जिला नोडल अधिकारी शिशु स्वास्थ्य द्वारा कृमि से बचाव के तरीको के बारे में जानकारी दी गई, कृमि से बचाव हेतु आसपास साफ सफाई, नाखुन छोटे रखना, खुले भोजन नही करना, खुले में शौच न जाना, शौच के पश्चात हाथ धोना, साफ पानी से फल एवं सब्जियों को धोकर खाना आवश्यक है।

कृमि नाशक दवा के फायदे :-

1. स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार

2. रोगप्रतिरोधक शक्ति में वृद्धि

3. एनीमिया में नियंत्रण 

4. समुदाय में कृमि व्यापकता में कमी

5. सीखने की क्षमता और कक्षा की उपस्थिति में सुधार

6. वयस्क होने पर काम करने की क्षमता और आय में बढ़ोतरी

       प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति की दवा जिले के सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली चूरा करके पानी के साथ सेवन कराया जायेगा। 2 से 3 वर्ष के बालक/बालिकाओं को एक गोली पुरी तरह से चुरा करके पानी के साथ सेवन कराया जायेगा एवं 4 से 19 वर्ष के बालक/बालिकाओं को एक गोली चबा करके पानी के साथ सेवन कराया जायेगा। डाॅ. कोहाडे़ द्वारा उपस्थित सभी जिला अधिकारीयों एवं विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आवश्यक प्रशिक्षण प्रदाय किया गया।

       कलेक्टर  रणबीर शर्मा ने जनसामान्य से अपील करते हुए कहा की 1 से 19 वर्ष के समस्त बच्चों को दिनांक 29 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक आयोजित दवा सेवन की गतिविधियों के दौरान अपने बच्चों की स्वास्थ्य की जानकारी मितानिन एवं आंगबाड़ी कार्यकर्ताओं को दें एवं कृमि नाशक दवा (एल्बेन्डाजाॅल की गोली) का उम्र अनुसार डोज प्राप्त करके गोली का सेवन अवश्य करायें। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.