आपके मुंह में घी-शक्कर... स्वीडन में कौन सी बात सुनकर गदगद हो गए जयशंकर, वीडियो देखिए

Updated on 15-05-2023 07:27 PM
नई दिल्‍ली/स्टॉकहोम: विदेश मंत्री एस. जयशंकर इन दिनों स्‍वीडन में हैं। वे यहां दूसरे ईयू इंडो-पैसिफिक मिनिस्ट्रियल फोरम में हिस्सा लेने आए हैं। रविवार को उन्‍होंने फ्रांस, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, साइप्रस, लातविया, लिथुआनिया और रोमानिया के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। जयशंकर के मुताबिक, शाम को भारतीय कम्‍युनिटी के साथ बातचीत में उन्‍होंने 'बदलते भारत' की झलक देखी। वहां बसे भारतीयों ने जयशंकर को बताया कि जैसे भारत का ग्‍लोबल प्रोफाइल बेहतर हुआ है। उनकी बातें सुनकर जयशंकर गदगद हो गए। जब माइक संभाला तो बोल पड़े, 'आपके मुंह में घी-शक्‍कर...' विदेश मंत्री ने कहा, 'आपने जो कहा, काश वह सच हो जाए! मैं भारतीय संस्‍कृति का ग्‍लोबलाइजेशन होते देख रहा हूं।' जयशंकर ने कहा कि ग्‍लोबलाइजेशन मौजूदा दौर की वास्तविकता है और मल्टि-पोलराइजेशन का मूल्यांकन होना चाहिए, क्योंकि मल्टि-पोलर दुनिया मल्टि-पोलर एशिया के जरिये ही संभव है। जयशंकर ने कहा, 'दूरदराज के क्षेत्र और देश दुनिया में कहीं भी होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं से अछूते नहीं रह सकते। न ही हम उन्हें अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं।'


एशिया-पैसिफिक है बेहद अहम: जयशंकर

जयशंकर ने रूस-यूक्रेन जंग समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। कई द्विपक्षीय मुद्दों पर भी अपने यूरोपीय संघ के समकक्षों के साथ बातचीत की। जयशंकर ने कहा, 'हिंद-प्रशांत खुद ही वैश्विक राजनीतिक की दिशा में तेजी से अहम होता जा रहा है। यूरोपीय संघ तथा हिंद-प्रशांत एक-दूसरे के साथ जितनी भागीदारी करेंगे, उतना ही बहुध्रुवीयता मजबूत होगी और याद रखिए जिस बहुध्रुवीय दुनिया को यूरोपीय संघ पसंद करता है, वह बहुध्रुवीय एशिया के जरिये ही संभव है।'

जयशंकर ने कहा कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन अंतत: भारत और यूरोपीय संघ राजनीतिक लोकतंत्रों, बाजार अर्थव्यवस्थाओं और बहुलवादी समाज से ही बने हैं। उन्होंने कहा कि भारत जितनी तेजी से अपनी वैश्विक मौजूदगी का विस्तार करेगा, उतना ही वह आने वाले वर्षों में यूरोपीय संघ के साथ जुड़ेगा। जयशंकर ने भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के क्वाड समूह को वैश्विक वृद्धि का मंच भी बताया, जो हिंद-प्रशांत के किसी भी मूल्यांकन के लिए महत्वपूर्ण है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.