भटपल्ली में जल-जीवन मिशन की सौगातः अब हर घर पहुंचेगा शुद्ध पेयजल

Updated on 17-04-2025 01:38 PM

बीजापुर। जिला मुख्यालय से लगभग 65 किलोमीटर दूर भोपालपटनम विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तिमेड़ के आश्रित ग्राम भटपल्ली के निवासियों को अब शुद्ध पेयजल के लिए हैंडपंप पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत यहां हर घर नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। इस योजना के तहत ग्राम भटपल्ली के 60 परिवारों के 254 ग्रामीणों को समूह जल प्रदाय योजना के माध्यम से घर-घर नल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व ग्रामीणों को पेयजल की पूर्ति के लिए 15 हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ता था।

ग्राम भटपल्ली को 08 अगस्त 2022 को ग्रामसभा के माध्यम से ‘हर घर जल’ प्रमाणीकरण प्रदान किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच कु. मीना गोटा, सचिव राधा कोरमराका, ग्रामवासी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारीगण एवं जिला समन्वयक श्री टोपेश्वर साहू उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शत-प्रतिशत घरों में नल कनेक्शन की पुष्टि की। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल जीवन मिशन की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि यह योजना न केवल आज की आवश्यकता है, बल्कि आने वाले समय के लिए सुरक्षित जल की नींव भी है।

साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि योजना के भविष्य में संचालन, संधारण और प्रबंधन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को सौंपी गई है, जिससे ग्रामीण स्तर पर स्वावलंबन को बढ़ावा मिलेगा। ग्रामवासियों ने सरकार और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा उनके जीवन में एक बड़ा बदलाव लेकर आई है। अब उन्हें साफ पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और जलजनित बीमारियों से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। जल जीवन मिशन के तहत ग्राम भटपल्ली में हुई यह पहल ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.