केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी

Updated on 25-03-2023 08:19 PM
नई दिल्ली: नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। केंद्र सरकार ने आज कैबिनेट बैठक में बड़ा निर्णय लेते हुए महंगाई भत्ते में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करते हुए इसे 42 फीसदी कर दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार DA बढ़ोतरी पर 12815 करोड़ रुपये खर्च करेगी। लंबे इंतजार के बाद केंद्रीय कर्मचारियों महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की खुशखबरी मिली है। इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी पर पहुंच जाएगा। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमिटी ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स की बैठक हुई। इस बैठक में डीए बढ़ोतरी पर मुहर लगाई गई।

47 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

केंद्र सरकार के इस फैसले का लाभ 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ 69 लाख पेंशनभोगियों को भी मिलेगा। महंगाई भत्ते के साथ-साथ डीआर यानी डियरनेस रिलीफ का लाभ केंद्रीय पेंशनभोगियों को मिलेगा। पेंशनर्स को इस बढ़ोतरी के बाद 38 फीसदी की तगह 42 फीसदी DR मिलेगा। केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2023 से लागू कर दिया। यानी जनवरी और फरवरी का एरियर मार्च की सैलरी के साथ बढ़कर मिलेगा। आपको बता दें कि हर साल दो बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को रिवाइज किया जाता है। हर छह महीने पर केंद्रीय कैबिनेट DA रिवाइज करने पर विचार करता है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी की गणना श्रम ब्यूरो की ओर से जारी किए गए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW)के आधार पर की जाती है।

कितनी बढ़ेगी सैलरी

डीए बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी इसे उदाहरण से समझते हैं। अगर आपकी बेसिक सैलरी 25 हजार है तो 38 फीसदी डीए के हिसाब से अभी आपको 9500 रुपये मिलते हैं। 42 फीसदी डीए हो जाने के बाद महंगाई भत्ता बढ़कर 10500 रुपये हो जाएगा। यानी हर महीने आपकी सैलरी 1000 रुपये बढ़ जाएगी। आपकी एनुअल सैलरी में 12000 रुपये की बढ़ोतरी होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.