माता वैष्‍णो देवी आने-जाने वालों को तोहफा, 17 मई से चलेगी स्‍पेशल ट्रेन, चेक करें टाइम टेबल, रूट

Updated on 13-05-2023 07:31 PM
नई दिल्ली: अगर आप माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi ) के दर्शन के लिए प्लान बना रहे हैं और आपको ट्रेन में टिकट नहीं मिल पा रही है तो ये खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। रेलवे ने माता वैष्णो देवी आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को तोहफा दिया है। रेलवे ने 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इससे पहले उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी, कटरा तक के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया था। अब रेलवे ने अलग-अलग राज्यों से 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है। इसमें से एक स्पेशल ट्रेन माता वैष्णो देवी के लिए भी है। इस ट्रेन के शुरू होने से राजस्‍थान, दिल्‍ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए कटरा तक का सफर आसान हो जाएगा।

रेलवे ने दिया तोहफा

रेलवे ने 4 जोड़ी स्‍पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रेलवे ने इंदौर-माता वैष्‍णो देवी कटरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेलवे की ओर से इस ट्रेन की पूरी डिटेल, स्टॉपेज, टाइमिंग, फेयर की पूरी डिटेल साझा की गई है। 17 मई से इस स्पेशल ट्रेन की शुरुआत होगी, जो 28 जून तक चलेगी। इस ट्रेन से शुरू होने से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने-जाने वालों को सुविधा मिलेगी। इस ट्रेन के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। आप पीआरएस काउंटर्स और IRCTC वेबसाइट की मदद से इस ट्रेन में टिकट बुक कर सकते हैं।

ट्रेन की पूरी डिटेल

रेलवे ने ट्रेन संख्या 09321 इंदौर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा (Special Train for Vaishno Devi, Katra) स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की है। ये ट्रेन बुधवार 17 मई से इंदौर से शुरू होगी । इंदौर स्टेशन से हफ्ते में दो दिन ये ट्रेन चलेगी। बुधवार और शुक्रवार को ट्रेन इंदौर से रवाना होगी। बुधवार को ट्रेन रात 11.30 बजे और शुक्रवार को रात साढ़े 12 बजे चलेगी। वहीं कटरा से ये ट्रेन शुक्रवार को 03.50 बजे रात में और शनिवार को सुबह साढ़े 7 बजे चलेगी। यह ट्रेन 17 मई से 28 जून तक चलेगी। यह ट्रेन राजस्‍थान, दिल्‍ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब होते हुए कटरा आएगी। यानी इन राज्यों के लोगों के लिए भी वैष्णों देवी का सफर आसान हो जाएगा।

क्या है रूट

ये ट्रेन देवास, उज्जैन, नागदा, कोटा, सेवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, पलवल, दिल्ली, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और उधमपुर स्टेशन से होकर गुजरेगी। ट्रेन में एसी 2 टायर, एसी 3 टार, स्लीपर क्लास, जनरल कोच, जनरल सेकेंड क्लास कोच लगाए गए हैं। गौरतलब है कि रेलवे भीड़ और सीजन को देखते हुए माता वैष्णो देवी, कटरा के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करता रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.