एयरपोर्ट सिक्योरिटी गार्ड से मिले गिल:रॉबिन मिंज के पिता हैं, उन्हें GT ने 3.6 करोड़ में खरीदा है

Updated on 29-02-2024 01:00 PM

IPL फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल अपने टीम मेट रॉबिन मिंज के पिता फ्रांसिस जेवियर मिंज से मिले। मिंज के पिता पूर्व सैनिक हैं और रांची एयरपोर्ट सिक्योरिटी में तैनात हैं।

गिल ने मिंज के पिता से हाथ मिलाया और उनके बेटे के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मिंज के पिता ने भी गिल को इंग्लैंड के खिलाफ जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने गुजरात टाइटंस को खरीदने के लिए धन्यवाद दिया। बाद में दोनों ने साथ में फोटो खिंचवाई। दोनों की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट हुआ है और खूब पसंद किया जा रहा है।

बता दें कि गिल मौजूदा सीजन से पहले हार्दिक पंड्या के मुंबई में शामिल होने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान बनाए गए है। 

मिंज को GT ने 3.6 करोड़ में खरीदा

पिछले मिनी ऑक्शन में मिंज को गुजरात टाइटंस ने 3.6 करोड़ रुपए में खरीदा था। वे मौजूदा सीजन में गुजरात की ओर से खेलते नजर आ सकते हैं। रॉबिन मिंज IPL खेलने वाले पहले आदिवासी क्रिकेटर होंगे।

घरेलू क्रिकेट में 13 सौ से ज्यादा रन बना चुके हैं मिंज
वे पिछले 2 साल से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मिंज अपनी बेबाक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं। रांची में सोनेट क्लब की ओर से खेलते हैं। वे पूर्व रणजी क्रिकेटर एसपी गौतम और आसिफ से क्रिकेट के गुर सीख रहे हैं।

धोनी ने कहा था- कोई नहीं खरीदेगा तो CSK खरीद लेगी
मिंज के पिता रांची एयरपोर्ट पर पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी से भी मिल चुके हैं। तब धोनी ने उनसे कहा था कि अगर नीलामी में मिंज को कोई नहीं खरीदेगा तो चेन्नई सुपर किंग्स खरीद लेगी। मिंज मुंबई इंडियंस के टैलेंट स्काउट कैंप का हिस्सा रह चुके हैं। मुंबई ने इंग्लैंड में 30 खिलाड़ियों का कैंप लगाया था।

कौन हैं रॉबिन मिंज
रॉबिन मिंज झारखंड की अंडर-25 टीम के कप्तान हैं। मिंज अपनी बिग हिटिंग के लिए जाने जाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने 10वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद क्रिकेट की ओर रुख कर लिया था।

इस साल की शुरुआत में मुंबई इंडियंस ने जब उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए इंग्लैंड भेजा, तब वे चर्चा में आए थे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मिंज का डेब्यू बाकी है, लेकिन वे पहले ही झारखंड की अंडर-19 और अंडर-25 टीमों की कप्तानी कर चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.