जेल में गिरिबाला-समर्थ को VIP ट्रीटमेंट, सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर हटाई गईं, 2 बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई तय

Updated on 08-06-2026 02:26 PM

भोपाल। मॉडल त्विषा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में न्यायिक हिरासत में बंद पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक ओर जहां उन्हें अदालत से राहत नहीं मिल रही है, वहीं दूसरी ओर भोपाल सेंट्रल जेल में दोनों आरोपितों को कथित वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने के मामले में जेल मुख्यालय की जांच पूरी हो गई है।

शुक्रवार को जेल डीआईजी संजय पांडे ने सेंट्रल जेल का औचक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों के बयान दर्ज किए थे। इसके बाद जांच रिपोर्ट डीजी जेल वरुण कपूर को सौंप दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट के आधार पर जेल प्रबंधन के दो वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। इनमें से एक अधिकारी का तबादला किए जाने की तैयारी है।सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर को हटाया गया

वीआईपी ट्रीटमेंट विवाद के बाद जेल प्रशासन ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को हटा दिया है। नियमों के प्रति सख्त मानी जाने वाली जया यादव के स्थान पर अब एक मेट्रन को तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि मॉडल त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बाद इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। सीबीआई ने दोनों आरोपितों को रिमांड पर लेकर लंबी पूछताछ की थी, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी

फिलहाल सीबीआई का पूरा फोकस जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने पर है। इसके लिए पुरानी रिपोर्टों और बयानों का बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है, ताकि मामले से जुड़े वैज्ञानिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को मजबूती के साथ अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके। अधिकारियों का दावा है कि चार्जशीट तैयार करने का कार्य जारी है और इसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.