गिरिराज का नया फटका, लोकसभा चुनाव का 'असल एजेंडा' सेट हो गया?

Updated on 18-12-2023 01:09 PM
बेगूसराय: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हिंदुओं को हलाल मांस खाना छोड़ देना चाहिए। हिंदूओं को सिर्फ झटका मीट खाना चाहिए। अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में पहुंचे गिरिराज सिंह ने आम लोगों से अपील की और लोगों को शपथ भी दिलाई। बेगूसराय सांसद ने लोगों से कहा कि अब से हलाल मांस खाकर अपना धर्म भ्रष्ट नहीं करेंगे। इस दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि वे मुस्लिम समुदाय के लोगों का बहुत सम्मान करते हैं। मुस्लिम समुदाय के लोग हलाल किया मीट बेचते हैं और खाते भी हैं। यह उनका अपने धर्म के प्रति समर्पण है। वे अपने धर्म के प्रति जागरुक हैं।

हिंदू केवल झटका वाला मीट ही खाएं

गिरिराज सिंह ने हिंदू युवाओं से अपील करते हुए कहा कि हलाल किया हुआ मीट नहीं खाएं। हिंदू भाई केवल झटका वाला ही मीट खाएं। गिरिराज सिंह ने कहा कि सनातन में बलि प्रथा है। झटका के साथ बलि दिया जाता है। सनातन धर्म में बलि प्रथा ही झटका होता है, ऐसे में किसी भी हिंदू को हलाल मीट नहीं खाना चाहिए। गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि वह भी पहले हलाल किया मीट ही खाते थे। जेडीयू नेका के कहने पर अब वह झटका वाला मीट खाते हैं।

शिखा रखो और तिलक भी लगाओ

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि हिंदू भाइयों को मंदिरों के प्रति, देवी-देवताओं के प्रति समर्पण होना चाहिए। जब तक समर्पण नहीं होता तक तक कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान सनातन से ही है। हिंदुओं की पहचना शिखा और तिलक से है। सभी हिंदू भाइयों को शिखा रखना चाहिए, तिलक लगाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं मुस्लिम भाइयों का बहुत सम्मान करता हूं, इज्जत करता हूं। वे हर दिन मस्जिद जाते हैं। मैं हिंदू युवाओं से कहना चाहता हूं कि वे भी शाम में फ्री होकर एक बार मंदिर जरूर जाएं। दुनिया में सनातन से बढ़िया कोई धर्म नहीं है।

जेडीयू ने 'जूता' के बहाने पीएम को घेरा

गिरिराज सिंह के बयान पर बिहार में सियासत तेज हो गई है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के झटका और हलाल पर दिए गए बयान पर पलटवार किया है। जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक फोटो पोस्ट की है। जिसमें पीएम एक साइकिल पर बैठे नजर आ रहे हैं। नीरज कुमार ने प्रधानमंत्री के जूते को घेर कर गिरिराज सिंह से पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जूता हलाल का है या झटका का?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.