लड़की ने पालतू कुत्ते को जबरन बोतल से पिलाई बीयर, पुलिस तक पहुंचा मामला

Updated on 08-09-2023 01:48 PM
देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपने पालतू कुत्ते को बोतल से बीयर पिलाते हुए दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो का उत्तराखंड पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी लड़की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी देहरादून दलीप सिंह ने कहा कि ऐसे वीडियो बनाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही अपील की कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए इस तरह के वीडियो न बनाएं।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लड़की कुत्ते के मुंह में जबरन बोतल लगाकर बीयर पिला रही है। लड़की बीयर पिलाते समय हंस रही है और सामने खड़ा शख्स वीडिया बना रहा है। वहीं, कुत्ता अपना मुंह छुड़ाने की कोशिश कर रहा है। वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल कुश ऑर्डन से शेयर किया गया है।

लड़की देहरादून के रेस कोर्स में रहती है और एक रेस्तरां में काम करती है। इस मामले को उजागर करने करने वाले डोरा एनिमल वेलफेयर के युवा वंश त्यागी के अनुसार ये 11 अगस्त को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि लड़की से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाई और न ही मैसेज का जवाब दिया। इसके बाद वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। वीडियो पोस्ट होने के बाद लड़की मंगलवार को मिली। इसके बाद वंश त्यागी ने वीडियो डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक अन्य यूजर भी ये वीडियो पोस्ट कर चुके थे। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। डॉग ऑनर ने बताया कि ये वीडियो उसके दोस्त ने बनाया था। वहीं, देहरादून पुलिस का कहना है कि जल्द ही लड़की के बयान दर्ज किए जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.