बिलासपुर में बॉयफ्रेंड संग भागी युवती...SSP बंगला-थाने में बवाल

Updated on 21-05-2025 12:41 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक युवती को लेकर भाग गया। इससे परेशान परिजन ने पहले पुलिस से अपहरण का आरोप लगाकर शिकायत की। लेकिन, पुलिस की जांच में पता चला कि लड़की बालिग है। तब गुमशुदगी की शिकायत हुई।

3 दिन बाद भी युवती का कुछ पता नहीं चला है। इससे नाराज परिजन और समाज के लोगों ने पहले सिविल लाइन थाना और फिर देर रात SSP बंगले का घेराव कर दिया। आरोप लगाया कि मामला लव जिहाद का है। लड़की का ब्रेन वॉश कर उसे बहलाकर भगाया गया है। देर रात तक लोगों की भीड़ SSP बंगले में जुटी रही।

दरअसल, बीते रविवार को समुदाय विशेष की 26 वर्षीय युवती अपने घर से गायब हो गई। बताया जा रहा है कि जाने से पहले युवती ने परिजनों के नाम एक लेटर भी लिखा है, जिसमें वो खुद से घर छोड़कर जाने की बात लिखी है। इससे परेशान परिजन ने पतासाजी की, तब उन्हें मालूम हुआ कि युवती को चुचुहियापारा निवासी युवक अपने साथ लेकर गया है।

अपहरण का लगाया आरोप, गुमशुदगी का केस दर्ज

जिसके बाद परिजन सोमवार को सिविल लाइन थाना पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम युवक उनकी बेटी का अपहरण कर ले गया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि लड़की बालिग है। तब पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस युवक और युवती की तलाश करने का दावा कर रही है।

रात में परिजन और समाज के लोग पहुंचे थाना

मंगलवार की रात युवती के परिजन को खबर मिली कि युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है, जिसे थाने में बैठा कर रखा गया है। हालांकि, यह खबर अफवाह थी। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन और समाज के लोगों की भीड़ रात में थाने पहुंच गई। यहां उन्होंने जमकर हंगामा मचाया और युवती की तलाश करने का दबाव बनाया।

देर रात SSP बंगले का किया घेराव

थाने से सही आश्वासन नहीं मिलने से परेशान परिजन और समाज के लोग देर रात SSP रजनेश सिंह से मिलने उनके निवास पहुंच गए। यहां पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका तो जमकर हंगामा मचाया और नारेबाजी करने लगे।

आखिरकार, देर रात SSP रजनेश सिंह ने समाज के प्रतिनिधियों और परिजन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि युवक और युवती की तलाश की जा रही है। उन्होंने जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का भी भरोसा दिलाया।

वहीं, सीएसपी निमितेश सिंह और सिविल लाइन टीआई एसआर साहू ने भी समाज के लोगों को समझाइश देकर वापस जाने की सलाह दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.