राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ गीता पाठ का हुआ आयोजन

Updated on 13-05-2025 01:38 PM

अम्बिकापुर।   महामना मालवीय मिशन, सरगुजा के तत्वावधान में 11 मई रविवार को गीता पाठ एवं आध्यात्मिक संगोष्ठी का आयोजन श्री अशोक सोनकर वरिष्ठ लेखापाल  के निवास पर किया गया । इस अवसर पर गीता के सत्रहवें अध्य्याय एवं हनुमान चालीसा का  सस्वर पाठ कर लोक कल्याण की कामना की गई ।  आध्यात्मिक संगोष्ठी में सर्वप्रथम अपने विचार प्रकट करते हुए गीता मर्मज्ञ ललित मोहन तिवारी ने कहा कि ईश्वर  अन्तर्यामी है, सम्पूर्ण सत्ता उसी के हाथ में है । ज्ञान से श्रद्धा की ओर उन्मुख करना गीता का उद्देश्य है । यह हमें  इन्द्रिय विकारों से मुक्त करती है । उन्होंने सात्विक, राजसी,तामसिक वृत्तियों का विस्तार से वर्णन किया । शिक्षाविद दुर्गा प्रसाद तिवारी ने आध्यात्म को स्वभाव से जोड़ते हुए संचित विचारों के अनुरूप कार्य   करते हुए भोजन का व्यक्ति के स्वभाव पर असर को संदर्भ सहित व्याख्या किया । उन्होंने कहा कि अन्तःकरण की पवित्रता और मन साफ रख कर काम करना तपस्या से कम नहीं है । यही वास्तव में ईश्वर प्राप्ति का सरल मार्ग है । राजकुमार गुप्ता ने श्रद्धा के स्वरूप  तथा ब्रम्हनाद ॐ शब्द की विस्तार से व्याख्या की । इस अवसर पर मालवीय मिशन के सदस्यों द्वारा देश के वीर सैनिकों के शौर्य की प्रशंसा और शहीदों को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । तथा राष्ट्र के आंतरिक शान्ति और सुरक्षा के लिए सारे भेदभाव मिटा कर हर भारतवासी को आज एक होने तथा राष्ट्र हित में काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया । अंत में गीता आरती तथा प्रसाद वितरण किया गया । आयोजन में  आर.एन. अवस्थी. राजकुमार गुप्ता,प्रकाश कश्यप, अशोक सोनकर, जयप्रकाश चौबे, सचिदानंद पांडेय, रामबदन राम,बिसुनधारी राम,विद्या सोनकर, रिया,श्रेया, राहुल सोनकर तथा अन्य गीता प्रेमी उपस्थित थे । आभार प्रदर्शन पं. राज नारायण द्विवेदी ने किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.