भारत की मिसाल देते हुए बाजवा से 'भिड़' गए थे इमरान खान, बोले- अमेरिका को खुश करना चाहते थे पूर्व आर्मी चीफ

Updated on 15-02-2023 06:19 PM
लाहौर : पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान पिछले साल से कई बार भारत की तारीफ कर चुके हैं। वह अपने जलसों में खुले मंच से भारत की स्वतंत्र विदेशी नीति की मिसाल दे चुके हैं। वर्तमान में वह पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख पर लगातार निशाना साध रहे हैं। इमरान खान ने दावा किया है कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा चाहते थे कि वह यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस की निंदा करें। लेकिन उन्होंने भारत का उदाहरण देते हुए ऐसा करने से इनकार कर दिया।

खान ने सोमवार को छात्रों और धार्मिक विद्वानों से बातचीत के दौरान कहा, 'एक साल पहले प्रधानमंत्री रहते हुए, रूस की यात्रा से लौटने पर जनरल बाजवा ने मुझसे यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा करने को कहा था। मैंने उनसे कहा कि अमेरिका का रणनीतिक सहयोगी भारत तटस्थ रहा है। इसलिए पाकिस्तान को भी तटस्थ रहना चाहिए।' पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख खान ने कहा कि उनके इनकार करने के बाद जनरल बाजवा ने अमेरिका को खुश करने के लिए एक सुरक्षा सेमिनार में खुद रूस की निंदा कर दी।

'मैंने रूस को मना लिया था लेकिन...'

पिछले साल अप्रैल में अविश्‍वास प्रस्‍ताव के जरिए सत्‍ता से बेदखल किए गए 70 वर्षीय खान ने अपनी रूस यात्रा को सही ठहराते हुए कहा, 'मैं रूस गया और राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन को पाकिस्‍तान को भारत के मुकाबले सस्‍ती दरों पर गेहूं और ईंधन देने के लिए मना लिया। रूस के समर्थन से, भारत ने अपनी मुद्रास्फीति को 7.5 प्रतिशत से घटाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया, लेकिन पाकिस्तान की मुद्रास्फीति की दर 12 प्रतिशत से बढ़कर 30 प्रतिशत हो गई।'

'मैंने पाकिस्तान के हितों को ऊपर रखा'

खान ने कहा कि बाजवा चाहते थे कि वह अमेरिका को खुश करने के लिए पुतिन की निंदा करें। उन्होंने कहा, 'लेकिन मैंने पाकिस्तान के हितों को ऊपर रखा।' इमरान खान का आरोप है कि रूस के साथ संबंध मजबूत करने के लिए अमेरिका ने उन्हें सत्ता से बेदखल करने की साजिश रची। वह शहबाज सरकार को 'आयातित सरकार' करार देते हैं जो अमेरिका के सहयोग से बनी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.