मयंक यादव के सामने भीगी बिल्ली बन गए ग्लेन मैक्सवेल, 151 की स्पीड वाली गेंद पर यूं किया सरेंडर

Updated on 03-04-2024 01:58 PM
बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में रफ्तार का दूसरा नाम बन चुके हैं मयंक यादव। पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी तूफानी गेंदबाजी से सनसनी मचाने के बाद मयंक ने लखनऊ सुपरजाइंट्स की तरफ से अपने दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ भी खूब कहर बरपाया। मयंक की स्पीड के आगे बल्लेबाजों के पैर कांप रहे थे। मयंक ने अपनी टीम के लिए 4 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 3 विकेट झटके। इसमें एक विकेट ग्लेन मैक्सवेल का भी था। मयंक इतनी रफ्तार से गेंद डाल रहे थे कि सिर्फ दो बॉल में मैक्सवेल का काम तमाम हो गया।

आरसीबी के लिए मैक्सवेल छठे ओवर में ही बल्लेबाजी के लिए आ गए थे। इससे पहले फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली का विकेट गिर चुका था। टीम दबाव में थी और ऊपर से मयंक यादव अपनी तूफानी गेंद से कहर बरपा रहे थे। ऐसे में मयंक ने मैक्सवेल के खिलाफ 151 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से एक ऐसी गेंद डाली कि वह कुछ समझ ही नहीं पाए।
मैक्सवेल ने जैसे-तैसे खुद को बचाया
मयंक के सामने मैक्सवेल खुद को चोटिल होने से तो जैसे-तैसे बचा लिया लेकिन वह अपने बल्ले को गेंद के संपर्क में आने से नहीं रोक पाए। ऐसे में गेंद हवा में उछली और 30 यार्ड के भीतर ही निकोलस पूरन ने मैक्सवेल का एक आसान सा कैच लपक लिया। इस तरह ग्लेन मैक्सवेल जो दुनियाभर के टी20 क्रिकेट लीग में खुद को सूरमा बल्लेबाज समझते हैं, वह मयंक के सामने एक झटके में सरेंडर करते हुए भीगी बिल्ली बने दिखे।
लखनऊ ने 28 रन से जीता मैच

आरसीबी की टीम को उसके घर में लगातार दूसरी हार मिली। लखनऊ की टीम ने इस मैच में आरसीबी को 28 रन से हराया। मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डिकॉक की दमदार फिफ्टी से 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 181 रन का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन इसके जवाब में आरसीबी की टीम 153 रन बनाकर सिमट गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.