ग्लेन मैक्सवेल की विनिंग सेंचुरी, ऑस्ट्रेलिया का भारत के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज

Updated on 29-11-2023 01:41 PM
गुवाहाटी: अगर करो या मरो का मुकाबला हो और सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम खड़ी हो तो जीतना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाता है। रुतुराज गायकवाड़ के विस्फोटक शतक के बूते भारत ने तीसरे टी-20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 222 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इतना बड़ा टोटल बनाने और फिर ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट जल्दी गिरा देने के बाद हर किसी को लगने लगा था कि टीम इंडिया लगातार तीसरा मैच जीतकर पांच मैच की सीरीज अपने नाम कर जाएगी, लेकिन वर्ल्ड कप के हीरो ग्लेन मैक्सवेल (48 गेंद में 104 रन) ने अपने 100वें टी-20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड चौथा शतक लगाते हुए भारत के अरमानों पर पानी फेर दिया। अब सीरीज का अगला मैच 1 दिसंबर, शुक्रवार को रायपुर में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड रन चेज
यह टी-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया का ओवरऑल दूसरा सबसे बड़ा तो भारत के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज भी है। बरसापारा स्टेडियम की एक्स्ट्रा बाउंस और स्विंग वाले विकेट पर एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने लगातार तीसरे मैच में 200+ स्कोर खड़ा किया। रुतुराज गायकवाड़ के 57 गेंद में नाबाद 123 रन की मदद से भारत ने तीन विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

आखिरी ओवर का रोमांच
ऑस्ट्रेलिया को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 43 रन चाहिए थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 19वें ओवर की जिम्मेदारी स्पिनर अक्षर पटेल को सौंपी। मैथ्यू वेड की तूफानी बल्लेबाजी और ईशान किशन की घटिया विकेटकीपिंग के बूते कंगारुओं ने इस ओवर में 22 रन जुटा लिए। अब आखिरी ओवर में 21 रन चाहिए थे। पूरी सीरीज में बेहद महंगे साबित हुए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के सामने मुश्किल चुनौती थी। इधर ओवर रेट में पीछे रहने के कारण भारत सर्कल के बाहर सिर्फ चार फील्डर ही रख सकता था। ऐसे में मैथ्यू वेड और ग्लेन मैक्सवेल ने जमकर बल्ला भांजा। वेड ने पहली गेंद में चौका, अगली में सिंगल लिया। मैक्सवेल ने तीसरी बॉल पर छक्का और फिर चौका मारकर अपनी टीम को जीत के मुहाने तक पहुंचाया फिर पांचवीं बॉल में चौका मारते हुए 47 बॉल में अपना चौथा टी-20 इंटरनेशनल शतक पूरा किया। आखिरी गेंद में दो रन की दरकार थी, लेकिन मैक्सी ने चौके के साथ ओवर में 23 रन निकाल लिए।

बेकार गई रुतुराज की सेंचुरी
रूतुराज गायकवाड़ के 57 गेंद में नाबाद 123 रन की मदद से भारत ने तीन विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। गायकवाड़ ने अपनी पारी में 13 चौके और सात छक्के लगाए और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज का यह पहला शतक है। गायकवाड़ ने 20वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल की गेंदों की जमकर धुनाई करते हुए 30 रन बनाए । कप्तान मैथ्यू वेड का अनियमित आफ स्पिनर को 20वां ओवर देने का फैसला गलत साबित हुआ। अतिरिक्त उछाल और स्विंग वाले विकेट पर पहले बल्लेबाजी के लिए भेजी गई भारतीय टीम की शुरूआत धीमी रही। फॉर्म में चल रहे यशस्वी जायसवाल (छह) और ईशान किशन (0) सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंद में 39 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और पांच चौके शामिल थे। गायकवाड़ ने पहला पचासा 32 गेंद में और अगला 20 गेंद में पूरा किया। उन्होंने आखिरी ओवर में मैक्सवेल को छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। इस ओवर में उन्होंने दो छक्के और लगाकर भारत को 220 के पार पहुंचाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.