बंद नहीं होगा जीमेल, गूगल ने दावों को खारिज किया : कंपनी ने कहा जीमेल यहां रहने के लिए है, सर्विस बंद होने की खबरें वायरल हो रही थीं

Updated on 24-02-2024 01:38 PM

टेक कंपनी गूगल ने ईमेल प्लेटफॉर्म जीमेल की सर्विस बंद करने की वायरल हो रही फर्जी खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि यह जारी रहेगी। जीमेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर अपनी पोस्ट में कहा, 'जीमेल यहां रहने के लिए है।'

इससे पहले एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया गया था कि टेक दिग्गज कंपनी गूगल इस साल जीमेल को बंद करने जा रही है। पोस्ट में एक ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया था, जिसमें दावा था कि 1 अगस्त, 2024 को जीमेल बंद हो जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था पोस्ट
अफवाह की शुरुआत एक फेक इमेज से हुई, जिसे जीमेल की ओर से किए गए ईमेल की तरह डिजाइन किया गया है। इसमें यह दावा किया गया कि कंपनी इस साल के अंत में जीमेल को बंद करने की तैयारी कर रही है। ये इमेज X और टिकटॉक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर फैल गई। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि इसकी शुरुआत टिकटॉक ऐप से हुई। इनमें से कुछ पोस्ट में दावा किया गया है कि जेमिनी इमेज जेनरेशन को लेकर तमाम आलोचनाओं के बाद गूगल जीमेल को बंद कर रहा है।

मैसेज में लिखा, 'वर्षों तक दुनिया भर में लाखों लोगों को जोड़ने, बिना रुके कम्यूनिकेशन को सक्षम बनाने और अनगिनत कनेक्शनों को बढ़ावा देने के बाद, जीमेल का सफर समाप्त हो रहा है।' इसमें आगे कहा गया, '1 अगस्त, 2024 से जीमेल ऑफिशियली बंद हो जाएगा, जिससे इसकी सर्विस खत्म हो जाएगी। इसका मतलब है कि जीमेल अब ईमेल भेजने, प्राप्त करने या स्टोर करने का समर्थन नहीं करेगा।'

क्लासिक HTML व्यू होगा बंद
इस फर्जी खबर के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर जीमेल यूजर्स बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे, जिससे जीमेल हैशटैग ट्रेंड करने लगा था। पिछले साल गूगल ने घोषणा की थी कि जीमेल का क्लासिक HTML व्यू 2024 में बंद हो जाएगा।
कंपनी की इस घोषणा के कारण यूजर्स को जीमेल बंद होने का झूठा दावा भी सच लगने लगा था। कंपनी वास्तव में जीमेल में नए-नए फीचर्स जोड़ रही है और यह आगे भी काम करती रहेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.