जाके बाप के साथ ऑटो चला... जब गालियों पर मोहम्मद सिराज के लिए महागुरु बन गए एमएस धोनी, ये एक लाइन का मेसेज

Updated on 07-10-2025 01:23 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का सफर फर्श से अर्श तक पहुंचने की एक प्रेरणादायक कहानी है। हैदराबाद की गलियों से निकलकर, एक ऑटो रिक्शा चालक के बेटे, सिराज ने ट्रोलिंग और आर्थिक तंगी जैसी हर चुनौती का सामना किया। आज वह जसप्रीत बुमराह के बाद भारत के दूसरे सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज माने जाते हैं और उनकी सफलता में एमएस धोनी की एक सीधी-सी सलाह का बड़ा हाथ है।

ऑटो चलाओ से बेहतरीन गेंदबाज, ट्रोलिंग को तारीफों में बदला

IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए एक खराब सीजन के दौरान, सिराज को सोशल मीडिया पर फैंस की कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे फैंस का रुख पल भर में बदल जाता था। एक दिन उन्हें बेहतरीन गेंदबाज कहा जाता था, तो अगले ही दिन खराब प्रदर्शन पर कहा जाता था, 'जा के अपने बाप के साथ ऑटो चलाओ।' इन अपमानजनक बातों ने सिराज को बुरी तरह प्रभावित किया था।
इस बुरे दौर में एमएस धोनी की सलाह सिराज के लिए मानसिक मजबूती का आधार बनी। धोनी ने सिराज से साफ कहा था कि 'किसी की बातों में नहीं आना। जब तू अच्छा करेगा, तो पूरी दुनिया तेरे साथ रहेगी और जब खराब करेगा, यही दुनिया तुझे गाली देगी।' धोनी की यह सलाह सिराज के दिल में उतर गई। उन्होंने बाहरी प्रशंसा या आलोचना पर ध्यान देना बंद कर दिया और सिर्फ अपने खेल, टीम के साथी और परिवार के विचारों पर ही ध्यान दिया

गरीबी और संघर्ष से टीम इंडिया तक का सफर

सिराज का इंटरनेशनल सफर गरीबी और संघर्ष से भरा था। उन्होंने कभी भारत के लिए खेलने का सपना नहीं देखा था, क्योंकि उनके पास पैसे नहीं थे। वह टेनिस बॉल क्रिकेट से जो भी कमाते थे, वह अपने माता-पिता को दे देते थे। उनकी प्रतिभा को पहली बार तब पहचान मिली जब उनकी मुलाकात चारमीनार क्रिकेट क्लब के मालिक से हुई, जिन्होंने उनकी आर्थिक तंगी को देखते हुए उन्हें मुफ्त में ट्रेनिंग और स्पाइक्स वाले जूते दिए।
इसके बाद रणजी ट्रॉफी सीजन से पहले नेट बॉलिंग करते समय तत्कालीन भारतीय गेंदबाजी कोच भरत अरुण की नजर उन पर पड़ी। अरुण ने हैदराबाद के कोच बनने के बाद सिराज को ढूंढा और टीम में शामिल कराया। उसी साल सिराज रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। सिराज आज के दिन भारत के लिए हर उस मैच में अच्छा करते हैं जब-जब टीम को उनकी जरूरत होती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
जापान के नागोया स्थित आइची प्रेफेक्चरल मार्शल आर्ट्स हॉल में जब भारत का तिरंगा फहराया गया, तो पोडियम पर खड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी की आंखों में खुशी के साथ-साथ बीते…
 24 September 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और खिलाड़ियों का रिश्ता हमेशा चर्चा में रहता है। खासकर जब बात कप्तान और कोच की हो, तो लोगों की नजरें इस…
 24 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स 2026 में जापान की टीम को अपने पहले मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 48 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही जापान के…
 24 September 2026
नई दिल्ली: जब जापान के नागोया में मेंस डबल स्कल्स रोइंग का फाइनल मुकाबला खत्म हुआ और भारत का तिरंगा आसमान में लहराया, तो 2,000 मीटर के वाटर कोर्स पर…
 24 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल में कहा कि कई बार खिलाड़ियों को लंबे…
 24 September 2026
नई दिल्ली: 27 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली भारत बनाम वेस्टइंडीज व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम का जमावड़ा तिरुवनंतपुरम में शुरू हो चुका है। 27 साल के…
 24 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से हो रही है। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा इस सीरीज में कई…
 23 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
 23 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…
Advt.